Odisha Kisan ke liye KALIA Yojana ओडिशा के किसानो के लिए कालिया योजना

Odisha- KALIA Yojana ki Visheshtayen, Odisha Kisan ke liye KALIA Yojana,ओडिशा की कालिया योजना, Odisha- KALIA Yojana ke Labh, ओडिशा के किसानो के लिए कालिया योजना, KALIA Yojana

Table Of Content

Odisha Kisan ke liye KALIA Yojana ओडिशा के किसानो के लिए कालिया योजना

देश के ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किसानो के हित में मुफ्त बीमा, ऋण माफ़ी आदि योजनाओं को शुरू किया है। इसी क्रम में ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी वर्ष 2018 के अंत में किसानों के लिए अपनी शाही खजाने को खोला है। ओडिशा सरकार ने 21 दिसम्बर 2018 को राज्य से गरीबी उन्मूलन एवं अन्नदाता किसान को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में Krushak Assistance For Livelihood And Income Augmentation (KALIA योजना) की शुरुआत करके सराहनीय कदम उठाया है।

इस योजना के लिए ओडिशा सरकार ने रूपए 10,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। जिसे योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन में में वित्तीय वर्ष 2020-21 तक आगामी 3 वर्षों में खर्च किये जाने का प्रावधान किया गया है।

Odisha- KALIA Yojana ki Visheshtayen ओडिशा- कालिया योजना की विशेषताएं

  • प्रदेश के किसानों को रूपए 50,000 तक के फसल ऋण पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।
  • ओडिशा राज्य के किसान एवं खेतिहर मजदूर किसानों को रूपए 10,000 की वित्तीय सहायता राशि फसल की उपज के लिए प्रदान की जायेगी।
  • रूपए 10,000 की ये राशि किसानो को रबी एवं खरीफ की फसल के मौसम में वर्ष में दो बार रूपए 5,000-5,000 राज्य के कृषि विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिसका उपयोग किसान खेतों में फसल की उपज हेतु खाध, बीज, पानी एवं बिजली के खर्च से निपटने के लिए कर सकेंगे।
  • भूमिहीन किसानों को रूपए 12,500 की सहायता राशि राज्य की कृषि विभाग की ओर से मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मशरुम की खेती आदि के द्वारा अपनी जीविका निर्वाह के लिए प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत ओडिशा राज्य के किसानों एवं खेतिहर मजदूर किसानों को सामाजिक सुरक्षा सुनिशिचित करने के लिए रूपए 2 लाख की बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रूपए 2 लाख की दुर्घटना बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।


Odisha- KALIA Yojana ke Labh ओडिशा- कालिया योजना के लाभ

  • योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के कुल 92% किसान एवं खेतिहर मजदूर किसान लाभान्वित होंगे।
  • प्रदेश के लगभग 10 लाख भूमिहीन किसानो को रूपए 12,500 की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। जिससे उन्हें अपनी आजीविका निर्वाह में सहायता प्राप्त होगी।
  • प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानो ने फसल ऋण लिया हुआ है। रूपए 10 लाख वार्षिक प्रदान किये जाने से उन्हें खेती के खर्चे के निर्वहन में सहायता प्राप्त होगी।
  • योजना के तहत पात्र को किसानों को लाभान्वित करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा।
  • ओडिशा के लगभग 92% किसान बीमा एवं दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित होंगे।
  • ओडिशा सरकार की कालिया योजना राज्य में गरीबी की समस्या को कम करने में सहायक साबित होगी।
  • योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

पश्चिम बंगाल कृषक बंधु योजना

राजस्थान उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना- 2019 में आवेदन 

प्रधानमंत्री आवास योजना में रूपए 3500 मासिक किस्त एवं रूपए 2.5 लाख की सब्सिडी 

Leave a Reply