Mukhyamantri Lok bhavan Yojana मुख्यमंत्री लोक भवन योजना

Lok bhavan Yojana, मुख्यमंत्री लोक भवन योजना, samudayik bhavan yojana. HP Lok bhavan scheme, mukhyamantri yojana,Lok bhavan Yojana Features, himachal pradesh scheme,Lok bhavan Yojana se labh, welfare scheme

lok bhavan yojana pics

Table Of Content

Mukhyamantri Lok bhavan Yojana मुख्यमंत्री लोक भवन योजना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन बनाने की योजना को लाँच किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लोक भवन योजना है। योजना के लिए में वर्ष 2018-19 के बजट में रु 12 करोड़ निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री लोक भवन योजना का उद्देश्य प्रदेश में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण करना है। जिससे इलाके की महिलायें एवं बच्चे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ सके। योजना के तहत बने इन सामुदायिक भवन में राजनितिक और धार्मिक सम्मलेन, कार्यशाला एवं शिविर आदि के आयोजन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। लोक भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

Lok bhavan Yojana ka Uddeshya मुख्यमंत्री लोक भवन योजना का उद्देश्य 

  • योजना के तहत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में बनाये गए सामुदायिक भवन में विद्यार्थियों से सम्बंधित खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा।
  • स्वयं सहायता समूह,गैर सरकारी संगठन द्वारा उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए भवन का प्रयोग।
  • सरकारी विभाग के शिविर एवं कार्यशाला के आयोजन के लिए।

Lok bhavan Yojana Features  मुख्यमंत्री लोक भवन योजना की विशेषताएं 

  • सामुदायिक भवन का निर्माण 2 बीघा भूमि अर्थात 5 हज़ार sq मीटर भूमि पर किया जाएगा। लोक भवन निर्माण के लिए भूमि सरकारी होअथवा किसी संस्था या व्यक्ति द्वारा हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के नाम ट्रान्सफर की गयी हो।
  • योजना के तहत सामुदायिक भवन का निर्माण भूमि चयन के बाद 2 वर्षों में पूरी की जायेगी। भवन निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश को रु 30 लाख 2 किश्तों में राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।
  • लोक भवन में एक बड़ा हाल, शौचालय और रसोईघर होगा।
  • लोक भवन का सामाजिक /सांस्कृतिक/ व्यसायिक आयोजनों के लिए प्रयोग करने पर शुल्क देना होगा। शुल्क की राशि ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित की जायेगी।
  • लोक भवन के उपयोग के बदले प्राप्त शुल्क का प्रयोग भवन के मरम्मत, रख- रखाव, बिजली , पानी, एवं टैक्स देने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा।

Lok bhavan Yojana Benefits   मुख्यमंत्री लोक भवन योजना से लाभ 

  • प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सामाजिक /सांस्कृतिक/ व्यसायिक आयोजनों के लिए आसानी से स्थान प्राप्त हो सकेगा।
  • इलाके के स्वयं सहायता समूह को मामूली शुल्क पर प्रदर्शनी, सम्मेलन एवं योजनायें बनाने के लिए एक स्थान पर एकत्रित होकर कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
  • विद्यार्थी, घरेलु महिलायें और बच्चे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। जिससे उनमें समाज के प्रति जागरूकता का विकास होगा।
  • ग्राम पंचायतों को आमदनी का साधन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री लोक भवन योजना स्त्रोत की जानकारी के लिए hprural लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

हिमाचल प्रदेश की सहारा योजना

हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार सहायता योजना

हिमाचल प्रदेश की गुड़िया योजना

 

Leave a Reply