Meri Fasal Mera Byora Scheme मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना

Meri Fasal Mera Byora Scheme, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मुख्यमंत्री योजना, Meri Fasal Mera Byora Scheme ka uddeshya, Meri Fasal Mera Byora Scheme ke Documents,मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पंजीकरण दस्तावेज़,  Meri Fasal Mera Byora Scheme Registration Process, Haryana yojana, मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना ऑनलाइन पंजीकरण

MERI FASAL MERA BYORA PICS

Table Of Content

Meri Fasal Mera Byora Scheme मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना

प्रधानमंत्री मोदी के मिशन किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का संचालन किया गया है। इस योजना की शुरुआत 5 जुलाई 2019 से की गयी है। योजना के तहत ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। इस वेबपोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान कृषि से सम्बंधित सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। अब फसल ऋण, खाद्य , बीज आदि की जानकारी एवं प्राकृतिक आपदा से हुए फसलो के नुकसान के लिए मुआवजा प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिससे समय एवं आने – जाने के किराए के खर्च की बचत होगी। इसके अतिरिक्त कृषि से सम्बंधित समस्या, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ आदि भी समय पर प्राप्त हो सकेगा। जिससे किसान भाइयों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान भाइयों को योजना के वेबपोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। आइये जाने योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करने की जानकारी।

Meri Fasal Mera Byora Scheme ka uddeshya  मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य 

  • राज्य के किसान भाइयों के लिए एक वेबपोर्टल के माध्यम से घर बैठे कृषि सम्बंधित सभी समस्याओं का हल प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना है।
  • प्राकृतिक आपदा से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा सही समय पर उपलब्ध करने की सहायता प्रदान करना है।
  • खाद्य, बीज, खेतों में फसलों की बुवाई एवं कटाई से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाना।
  • कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने की जानकारी उपलब्ध करवाना।
  • फसलों का उचित मूल्य उपलब्ध करवाने एवं उपज की खरीद -बेच की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

Meri Fasal Mera Byora Scheme ke Documents  मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पंजीकरण दस्तावेज़ 

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • किसान के कृषि योग्य भूमि से सम्बंधित दस्तावेज़
  • फसल से सम्बंधित विवरण के दस्तावेज़
  • फसल बेचने के लिए मंडी से सम्बंधित विवरण
  • आधार लिंक्ड बैंक खाते का विवरण
  • बैंक खाते के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो

Meri Fasal Mera Byora Scheme Registration Process  मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना ऑनलाइन पंजीकरण 

  • किसान भाई मंडी में फसल की बिक्री के लिए 31 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • वेबपोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंजीकृत किसानों भाइयों के बैंक खाते में प्रति एकड़ भूमि के हिसाब से न्यूनतम 20 रूपए और अधिकतम 50 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
  • योजना में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल Meri Fasal Mera Byora Scheme लिंक पर क्लिक करिए।

 

  • इस पेज में पंजीकरण करें विकल्प पर क्लिक करना है।

  • इस पेज में पहले किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर लिखना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन करने के बाद फसल का विवरण लिखना होगा।
  • फिर बैंक खाते का विवरण (डिटेल्स ) लिखना होगा।
  • इसके बाद फसल को बेचने के लिए मंडी का विवरण लिखना होगा। मंदी का विवरण भरना वैकल्पिक होगा। यदि आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तभी भरना होगा।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कृषि से सम्बंधित सभी जानकारी की  सूचना आपको प्राप्त होती रहेगी। इसके अतिरिक्त आप ऑनलाइन वेबपोर्टल पर लॉग इन करके कृषि से संबधित सरकारी योजना की जानकारी एवं लाभ की सुविधा ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में पंजीकरण आप अपने निकट के सांझा सेवा केंद्र पर जाकर भी करवा सकते हैं।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मोदी सरकार की पहली बजट-2019

बजट 2019-20 से आम जनता को लाभ

सामाजिक एकता हेतुअंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

Leave a Reply