Khelo India Youth Games 2020 Registration खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 रजिस्ट्रेशन

Khelo India Youth Games 2020, Khelo India Youth Games Registration,  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020, Khelo India Youth Games Eligibility,Khelo India Youth Games documents,खेलो इंडिया यूथ गेम्स योजना में शामिल खेल, sports pratibha khoj yojana, kendriya yojana, students yojana, khiladi yojana, sports talent hunt scheme

 khelo india scheme pics

Table Of Content

Khelo India Youth Games 2020 Registration खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 रजिस्ट्रेशन

खेलो इंडिया मोदी सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है। इस योजना की शुरुआत देश के युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा संस्करण 18 से 30 जनवरी 2020 को गुवहाटी में आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में 10 हज़ार से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। इसका आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम राज्य (मेजबान के रूप में) साझेदारी में किया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2018 में दिल्ली और दूसरा संस्करण इसी वर्ष (2019) पुणे में किया गया था। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत केवल स्कूल में पढने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। सरकार के इस पहल से आर्थिक रूपसे कमजोर खिलाड़ी भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। योजना के तहत देश भर से 1,000 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 8 वर्ष तक रु 5 लाख की छात्रवृत्ति दी जायेगी। आइये जाने इस लेख के माध्यम से खेलो इंडिया कार्यक्रम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी।

Khelo India Youth Games Eligibility  खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पात्रता 

  • 10- 16 वर्ष आयु वाले स्कूल के विद्यार्थी अंडर 17 श्रेणी में भाग ले सकेंगे।
  • 17- 20 वर्ष आयु वाले कालेज के विद्यार्थी अंडर 21 श्रेणी में भाग ले सकेंगे।
  • केवल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र इस योजना में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।

Khelo India Youth Games Documents  खेलो इंडिया यूथ गेम्स दस्तावेज़ 

  • वर्तमान की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आधार कार्ड नंबर
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक छात्र के बैंक खाते का विवरण

Khelo India Youth Games Benefits  खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लाभ 

  • योजना के तहत देश भर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से  प्रत्येक वर्ष एक हज़ार छात्रों का चयन किया जाएगा।
  • चयनित छात्रों को 8 वर्षों तक 5 लाख रु की छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
  • योजना के तहत जिले के ग्रामीण इलाको में भी एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल मैदान आदि का निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाके एवं दूर -दराज के इलाको की खेल प्रतिभाओं को खेल प्रदर्शन का अवसर मिल सकेगा।

Games  List  खेलो इंडिया यूथ गेम्स योजना में शामिल खेल 

  • वॉलीबॉल
  • वेट लिफ्टिंग
  • कुश्ती
  • स्विमिंग
  • शूटिंग
  • खो -खो
  • कबड्डी
  • जुडो
  • फुटबॉल
  • हॉकी
  • जिमनास्टिक्स
  • बैडमिंटन
  • बॉक्सिंग
  • तीरंदाजी
  • बास्केटबॉल
  • एथलेटिक्स

Khelo India Youth Games Registration  खेलो इंडिया यूथ गेम्स पंजीकरण 

  • योजना के तहत खेल में भाग लेने के लिए खेलो इंडिया पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • नए आवेदक छात्र पोर्टल पर पंजीकरण के लिए Athlete विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद पर्सनल डिटेल फॉर्म में भरना होगा। जैसे – नाम, एड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, लिंग, भरने के बाद लॉग इन पासवर्ड बनाना होगा।
  • इसके बाद save & continue विकल्प पर किक करना होगा।
  • फिर फॉर्म के दूसरे भाग में अपने स्कूल का नाम, शिक्षा से सम्बंधित विवरण और बैंक खाते का विवरण और दस्तावेज़ अपलोड करना होगा। फिर save & continue विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म के तीसरे भाग में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेण्टर इनफार्मेशन, तरैनिंग सेण्टर ईमेल आईडी, कोच का नाम,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्पोर्ट्स में यदि कोई स्कालरशिप मिलता है। तो उसका विवरण, स्पोर्ट्स में आपकी सफलता की शोर्ट में स्टोरी, यदि आपकी स्पोर्ट्स प्रदर्शन की विडियो हो तो उसका लिंक देना होगा। यदि आपकी स्पोर्ट्स में प्रदर्शन की फोटो हो तो उसका लिंक देना होगा। इसके बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके नाम से डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमें आपकी प्रोफाइल की सारी सूचनाएं दिखाई देंगी।
  • इस प्रकार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
  • यदि आप किसी सूचना में बदलाव करा चाहते हैं तो इस पेज में view & edit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करने पर आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

एसबीआई ई-मुद्रा लोन आवेदन

फास्टैग कहाँ से खरीदे

फास्टैग के लिए ऑनलाइन आवेदन

 

 

 

 

Leave a Reply