Jaivik kheti Portal Registration जैविक खेती पोर्टल रजिस्ट्रेशन

jaivik kheti,  jaivik kheti portal, jaivik kheti portal online registration, jaivik kheti portal features  जैविक खेती पोर्टल पंजीकरण, kisan yojana, kendriya yojana, farmer scheme, organic farming, organic products online buy,organic farming training,

____jaivik kheti portal registration pics

Table Of Content

Jaivik kheti Portal Registration जैविक खेती पोर्टल रजिस्ट्रेशन

जैविक खेती पोर्टल जैविक किसानों के कृषि से सम्बंधित सभी समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी जैविक उत्पाद की बिक्री ऑनलाइन करके अपनी उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान जैविक खेती की विधियों एवं जैविक ब्रीडिंग, मार्केटिंग, और जैविक खेती के लाभ आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर किसान व्यक्तिगत, किसान समूह और एग्रीगेटर /प्रोसेस्सर के रूप में पंजीकरण करके जैविक कृषि उत्पादों को ऑनलाइन देश भर में बेच सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कृषि उत्पाद बेचने के लिए किसान को स्थानीय समूह अथवा व्यक्तिगत किसान के रूप में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का लाभ किसान उठा सकेंगे।

किसानो को अपनी जैविक उत्पादों को बेचने के लिए अपने उत्पादों का फोटो ऑनलाइन अपलोड करना होगा। फिर अपने उत्पाद की कीमत ,मात्रा और प्रोडक्ट की स्टॉक आदि का विवरण दर्ज करना होगा। फिर जब भी पोर्टल के माध्यम से कोई उत्पाद खरीदेगा। तो विक्रेता को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर और ईमेल आईडी पर उत्पाद की बिक्री से सम्बंधित सूचना से सूचित किया जाएगा। इसके बाद विक्रेता किसान के बैंक खाते में निर्धारित अवधि के शर्तों अनुसार भुगतान कर दी जायेगी। आइये जाने इस पोर्टल पर कैसे पंजीकरण की जानकारी।

Jaivik Kheti Portal Features  जैविक खेती पोर्टल की विशेषता

  • ई- बाज़ार विकल्प के माध्यम से जैविक कृषि उत्प्पादों की खरीदारी की जा सकती है।
  • नॉलेज मैनेजमेंट विकल्प का प्रयोग करके सरकार द्वारा संचालित परम्परागत कृषि विकास योजना, विकेंद्रीकृत जैविक खेती प्रमाणन प्रणाली, जैविक खेती के लाभ और जविक खाद्य बनाने की विधि एवं कृषि के क्षेत्र में हुए अनुसंधान से सम्बंधित जानकारी एवं  जैविक उत्पाद के पैकिंग , मार्केटिंग आदि विषयों का जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • रसायन मुक्त भारत विकल्प पर क्लिक करके पीजीएस इंडिया पोर्टल पर पहुँच जायेंगे। इस पोर्टल पर किसान भाई ग्रुप कोड नंबर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त रसायन मुक्त मॉडल पर आधारित कृषि फार्मिंग उद्योग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पोर्टल की मदद से किसान अपनी कृषि उपज को सीधे मंडी में बिडिंग मॉडल के आधार पर बिक्री करने की सुविधा उपलब्ध है।

Jaivik Kheti Portal Online Registration  जैविक खेती पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए jaivik kheti लिंक पर क्लिक करिए।
  •  किसान पंजीकरण के लिए निजी जानकारी ,भूमि से सम्बंधित जानकारी ,बैंक खाता विवरण भरना होगा।
  • स्थानीय समूह रजिस्ट्रेशन के लिए ग्रुप के बेसिक डिटेल के अंतर्गत ग्रुप का नाम, ग्रुप रजिस्ट्रेशन नंबर, ग्रुप लीडर का बेसिक डिटेल,ग्रुप का बैंक अकाउंट डिटेल आदि भरना होगा।
  • एग्रीगेटर पंजीकरण के अंतर्गत सप्लायर डिटेल और बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

परंपरागत कृषि विकास योजना

पैसा देने वाली मोबाइल एप

बैंक के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत कैसे करें

 

 

 

Leave a Reply