IFFCO, iMandi App, iMandi App Features, IFFCO ka uddeshya,इफको आई मंडी एप, IFFCO iMandi App, indian farmers fertilizers c0-operative limited,iffco e-commerce website, iffco mobile app, krishi sewa app, agriculture app

imandi app pics

Table Of Content

IFFCO iMandi App Features इफको आई मंडी एप की विशेषताएं

इंडियन फार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कॉपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) द्वारा आई -मंडी एप लाॅच की गयी है। अब इस एप के मध्यम से इफको की सभी सेवाओं का लाभ किसान भाई स्मार्ट फ़ोन के जरिये भी प्राप्त कर सकेंगे। इफको भारत सबसे बड़ी सहकारी सिमितियों में से एक है। इस समिति से वर्तमान में लगभग 3600 भारतीय सहकारी समितियां जुड़ी हुई हैं। ये सिमितियों में खाद्य व्यवसाय के अतिरिक्त दूरसंचार, बीमा,स्वास्थ्य आदि विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण विकास के लिए कार्यरत है। इन सभी सेवाओं को भारत के किसानों तक आसानी से पहुंचाने के लिए मोबाइल एप का निर्माण किया गया है। आई मंडी एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड करके इफको की ई-कॉमर्स साईट से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से आई मंडी एप की विशेषताओं की जानकारी।

IFFCO iMandi App Uddeshya इफको आई मंडी एप का उद्देश्य

इफको मंडी एप का लक्ष्य भारत के खेतिहर किसानों की सभी जरूरतों जैसे – कृषि खाधानों, कृषि उपकरण, कृषि ऋण, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा  ई- कॉमर्स साईट से जोड़कर उपलब्ध कराना है। इफको कॉपरेटिव समिति के 55,00 बिक्री केंद्र, 36,00 सहकारी समितियाँ, 30,000 कृषि भण्डार गृहों को जोड़कर आई मंडी एप को तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से इफको देश के लगभग 5 करोड़ से ज्यादा किसानों को ई-कॉमर्स साईट से जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के डिज़िटल क्रान्ति के मुहीम में अपना योगदान देगी। इफको द्वारा ग्रामीण किसानों को ई-कॉमर्स  से जोड़ने के लिए iffcoindia.com वेबपोर्टल भी लांच किया गया है। किसान भाईयों की सुविधा के लिए टोलफ्री नंबर 18002000344 जारि की गयी है। जिसके माध्यम से किसान कृषि सम्बन्धी उत्पादों का आर्डर बुक कर सकते हैं।

IFFCO iMandi App Features इफको आई मंडी एप की विशेषताएं

  • आई – मंडी एप के जरिये विभिन्न कृषि मंडी से खाद्य,बीज, कृषि उपकरण, कीटनाशक आदि खरीदा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त मौसम की जानकारी, सूक्षम वितीय ऋण, एक्सपर्ट से कृषि सम्बन्धी समस्या की राय लेना,शिक्षा, बीमा एवं अपनी पसंद के आधार पर विभिन्न मंचों से जुड़ने की सुविधा उपलब्ध है।
  • मंडी भाव की ताजा खबर, समाचार, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, रेडियो स्टेशन, ऑडियो विडियो और लाइव टीवी, दोस्तों से विडियो चैट की भी सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।
  • इस एप को 10 क्षेत्रीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • यह एप 2जी नेटवर्क पर भी उपयोग किया जा सकेगा।
  • इस एप के जरिये डिस्काउंट रेट पर कृषि सम्बन्धी उत्पादों को ख़रीदा जा सकेगा इसके अतिरिक्त प्रोडक्ट्स की डिलीवरी चार्जेज की निशुल्क सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा
  • आई मंडी एप को एंड्राइड बेस्ड स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप्पल स्मार्ट फ़ोन में इंस्टाल करने के लिए एप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

रिलायंस जियो टावर ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान सोलर पम्प सब्सिडी योजना

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply