Pradhan Mantri Arogya Mitra Bharti Yojana प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती योजना

Pradhan Mantri  Arogya Mitra Bharti Yojana,प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र की भर्ती योजना क्या है, Pradhan Mantri  Arogya Mitra Bharti ki Yogyta, Pradhan Mantri Arogya Mitra ke karya,Pradhan Mantri Arogya Mitra ka Training, Pradhan Mantri Arogya Mitra Bharti ke Liye Aavedan

आरोग्य मित्र भर्ती योजना pics

Table Of Content

Pradhan Mantri Arogya Mitra Bharti Yojana प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती योजना

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भारत योजना के तहत वर्ष 2019-2024 तक 10 लाख नौकरियाँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत वर्ष 2019 में देश भर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में एक लाख पदों पर आरोग्य मित्रों की भर्ती की जायेगी। ज्ञात हो कि आयुष्मान भारत योजना से देश भर के 20 हज़ार अस्पताल जोड़े जायेंगे। इन अस्पतालों में वर्ष 2019 में 20 हज़ार आरोग्य मित्रों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी मिशन के तहत प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती योजना शुरू की गयी है। योजना द्वारा निर्धारित  पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय के वेब पोर्टल पर करना होगा। आइये जाने आरोग्य मित्र योजना की पूरी जानकारी।

Pradhan Mantri  Arogya Mitra Bharti Yojana kya Hai   प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र की भर्ती योजना क्या है 

  • आरोग्य मित्र भर्ती योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में राज्य स्वास्थ्य एजेंसी सार्वजानिक सुविधाओं के लिए अन्य एजेंसी के माध्यम से आरोग्य मित्र की भर्ती करने के लिए स्वतंत्र होगा। आवश्यकता पड़ने पर आरोग्य मित्रों की भर्ती के लिए अस्पताल के स्टाफ को नामांकित किया जा सकेगा।
  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (State Health Agency) किसी भी अस्पताल में आरोग्य मित्र की आवश्यकता अनुसार भर्ती करेगा । एसएचए (State Health Agency) आरोग्य मित्रों की वेतन का भुगतान अस्पताल के माध्यम से करेगा।
  • आरोग्य मित्रों का मासिक वेतन रूपए 15,000 निर्धारित किये जाने का प्रावधान है। आरोग्य मित्रों का वेतन राज्य में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के आधार पर तय किया जाएगा।
  • जिला नोडल अधिकारी प्रत्येक  6 या 12 महीने में आरोग्य मित्रों का स्थानान्तरण उसी शहर /कस्बे के अस्पतालों में करने के लिए स्वतंत्र होगा।

Pradhan Mantri  Arogya Mitra Bharti ki Yogyta प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती के लिए योग्यता

  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम  12 वीं कक्षा पास होना आवश्यक होगा।
  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • कंप्यूटर  का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य होगा।
  • आरोग्य मित्र प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।
  • आवेदक को अंग्रेजी,हिंदी के अतिरिक्त क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए
  • आरोग्य मित्र पद पर भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों, आशा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जायेगी।

Pradhan Mantri Arogya Mitra ke karya  प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र के कार्य 

  • आरोग्य मित्र लाभार्थियों के भरोसेमंद मित्र, अधिकारियों के प्रतिनिधि एवं सिस्टम ओपरेटर की भूमिका निभायेंगे।
  • योग्य लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन करना एवं उनको स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी सुविधाओं के लाभ से अवगत करवाना होगा। इसके बाद योग्य लाभार्थियों को उपचार उपलब्ध करने में मदद करने की भूमिका निभानी होगी ।
  • लाभार्थियों के उपचार से सम्बंधित फीस के लेन -देन का विवरण अपडेट करना एवं उनके उपचार से सम्बंधित अस्पताल की जानकारी प्रदान करना होगी।
  • लाभार्थियों के उपचार से सम्बंधित सभी दस्तावेज़ के डाटा को कंप्यूटर में अपलोड करना होगा।
  • लाभार्थी रोगी के अस्पताल से डिस्चार्ज की सूचना राज्य स्वास्थ्य एजेंसी को देना आदि कार्य करने होंगे।

Pradhan Mantri Arogya Mitra ka Training  प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र का प्रशिक्षण

  • अगस्त 2019 में राज्यों के प्रत्येक जिले से एक ट्रेनर को आरोग्य मित्रों के प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिंग दी जायेगी। जो जिला स्तर पर आरोग्य मित्रों को उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से सम्बंधित प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे।
  • प्रशिक्षण के बाद आरोग्य मित्रों को ऑनलाइन एवं मौखिक परीक्षा पास करना होगा। परीक्षा में सफल आरोग्य मित्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित आरोग्य मित्रों की नियुक्ति आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में की जायेगी।
  • आरोग्य मित्रों की भर्ती एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर की जायेगी। जो प्रत्येक वर्ष के अंत में उनके कार्य के प्रदर्शन के आधार पर फिर से अनुबंधित की जायेगी।

Pradhan Mantri Arogya Mitra Bharti ke Liye Aavedan  प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र भर्ती के लिए आवेदन 

  • योजना में आवेदन हेतु अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रूपए 250 निर्धारित किया गया है। अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क रूपए 500 सुनिश्चित किया गया है।
  • योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए अपने राज्य के  श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की वेबसाइट  पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • वर्ष 2019 के लिए आरोग्य मित्र भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया सितम्बर माह से शुरू होने की संभावना है।
  • योजना में ऑफलाइन आवेदन हेतु अपने जिले के सीएमओ कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि मशीनरी प्रोत्साहन योजना

आइआरसीटीसी विकल्प योजना नियम एवं शर्तें

यूपी बायोगैस संयंत्र सब्सिडी योजना

 

Leave a Reply