Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

लाडली बहना योजना

 

Table Of Content

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

युवतियों के सार्वभौमिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को की गयी है। इस योजना का लाभ 23 – 59 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बहनो को प्राप्त होगा। जनसांखयकी जनगणना के सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश की महिलाओं में कुपोषण की समस्या का प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक पाया गया है। इसका मूल कारण महिलाओं के रोजगार में भागीदारी का कम होना है। इस समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड महिलाओं के बैंक खाते में प्रति माह रु 1200 की राशि ट्रांसफर करने की पुष्टि की गयी है। योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी आइये जाने योजना की विस्तृत जानकारी।   

 

उद्देश्य Objective

आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की युवा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कुपोषण की समस्या को दूर करने का प्रयास करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। 

 

पात्रता एवं शर्तें Eligibility & Conditions

  • मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलायें।
  • 23 वर्ष से 59 वर्ष की महिलायें।
  • परिवार की वार्षिक आय 2. 5 लाख से कम हो।
  • राज्य के सामान्य, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिलायें।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा,परित्यक्ता एवं पीड़ित महिलायें।
  • महान सेवाकर्मी अथवा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी।

 

अपात्रता Ineligibility

  • परिवार की वार्षिक आय 2. 5 लाख से अधिक हो।
  • आयकर दाता परिवार की महिलायें।
  • सरकारी नौकरी वाले परिवार की महिलायें।
  • मध्य प्रदेश के अथवा केंद्र सरकार के स्वास्थ विभाग में निजी अथवा सरकारी सस्थानों में संविदा /नियमित कर्मचारी के तौर पर अथवा सेवानिवृत्त के बाद पेंशन भोगी कर्मचारी वाले परिवार।
  • आवेदक केंद्र अथवा राज्य सरकार की किसी योजना के अंतर्गत रु 1200 या उससे अधिक का लाभ प्राप्त कर रहा हो।
  • जिन परिवारों का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/विधायक हो।
  • परिवार के पास कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
  • परिवार के सदस्य के नाम से चार पहिया वाहन पंजीकृत हो।
  • जिन परिवारों का कोई भी सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच के परिवारों को छोड़कर) हो।

 

 डाक्यूमेंट्स  Documents

  • परिवार की समग्र आईडी कार्ड
  • आवेदक बहन की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विधवा होने की दशा में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा होने की दशा में पति से तलाक का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • परिवार के वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

 

योजना के मुख्य बिंदु Main Points of the Scheme

  • लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 से हुआ।
  • योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाली सभी महिलाओं को योजना के अनुसार रु 1200 प्रति माह प्रदान किया जाएगा।
  • प्रत्येक महीने के 10 तारीख को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में योजना के तहत निर्धारित राशि का डीबीटी (डायरेक्ट डेबिट ट्रांसफर) माध्यम से किया जाएगा।
  • प्रदेश की विवाहित महिलाओं की श्रेणी में आने वाली तलाकशुदा, परित्यक्ता, पीड़िता,विधवा बहनें योजना की पात्र होंगी।
  • आवेदन की शुरुआत 15 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 किया जा सकेगा।
  • योजना में चयनित लाभार्थी बहनों के नाम की अंतिम सूचि 1 मई 2023 जारी की जायेगी।
  • 10 जून 2023 से योजना का लाभ बहनों को प्राप्त होना शुरू हो जाएगा। इस प्रकार आगामी वर्षों में हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खाते में योजना के तहत लाभ की राशि का ट्रांसफर किया जाएगा।

 

आवेदन की प्रक्रिया Application Process

  • योजना का आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, वार्ड अथवा क्षेत्रीय आँगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रदेश के ग्राम पंचायतो, वार्डों एवं आँगनबाड़ी केंद्रों पर लगे कैम्प में आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा।
  • आवेदन पत्र शिविर से प्राप्त होने के बाद भरकर वहीं पर जमा करना आवश्यक है।
  • लाभार्थियों के आवेदनकर्ता बहनों की फोटो शिविर में उपस्थित कर्मचारी द्वारा खींची जायेगी।
  • इसके बाद आवेदनकर्ता की फोटो सहित आवेदन से सम्बंधित सभी सूचानाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • फिर आवेदक बहनों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर प्रदान किया जाएगा।
  • सभी आवेदनकर्ताओं के नाम की सूचि सम्बंधित ग्राम पंचायत,वार्ड में चस्पा की जायेगी।
  • इसके बाद प्राप्त आवेदनों की पात्रता जाँच करने के बाद योजना में चयनित लाभार्थियों के नाम की सूचि जारी की जायेगी।

 

योजना से सम्बंधित समस्या के निवारण की प्रक्रिया

  • योजना से सम्बंधित शिकायतों के निराकरण के लिए समिति का गठन किया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र की समिति के सदस्यों में जनपद पंचायत के सीईओ (चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर), सम्बंधित क्षेत्र के तहसीलदार और महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी शामिल होंगे।
  • नगर परिषद क्षेत्र की समिति में नगर परिषद के सीएमओ, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी एवं क्षेत्रीय तहसीदार को शामिल किया जाएगा।
  • नगर निगम क्षेत्र में योजना से सम्बंधित आपत्तियों के निवारण हेतु सिमिति के सदस्यों में शहरी विकास के अधिनस्त कार्य करने वाली संस्था के परियोजना अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और महिला एवं बाल विकास के डीपीओ (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर) को शामिल किया जाएगा।
  • आवेदनकर्ताओं में से किसी का नाम सूचि में नहीं होने की दशा में वार्ड के प्रभारी कार्यालय में लिखित रूप में आपत्ति पत्र जमा करना होगा।
  • समस्या निवारण के लिए योजना के तहत जारी दूरभाष नंबर 181 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज किया जा सकता है।

 

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक।

 

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

 

अन्य योजनाएं पढ़िए हिंदी में :

 

मध्य प्रदेश युवा अन्नदूत योजना 2022

 

ई – श्रम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 

बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

लाडली बहना योजना किस प्रदेश की योजना है?

मध्य प्रदेश।

क्या लाडली बहना योजना का लाभ कुँवारी बहनो को प्राप्त होगा?

नहीं, योजना में आवेदन के लिए बहनो का विवाहित होना आवश्यक है।

लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?

प्रदेश की विवाहिता, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा एवं पीड़ित बहने योजना की पात्र होंगी।

लाडली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया क्या है?

योजना में आवेदन की प्रक्रिया प्रदेश के ग्राम पंचायतो, वार्डों एवं आँगनबाड़ी केंद्रों पर कैम्प लगाकर पूरी की जायेगी।

 

 

Mukhyamantri ladli bahna yojana,लाडली बहना योजना, ladli bahna yojana, ladli bahna yojana kya hai, ladli bahna yojana aavedan kaise kare, ladli bahna yojana patrta evam sharten, ladli bahna yojana ki apaatrta, ladli bahna yojana ka uddeshya, madhya pradesh govt scheme, state govt scheme,