प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana

Kisan Samman Nidhi Yojana, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कामधेनु योजना,
किसानो द्वारा मत्स्य पालन एवं पशुपालन , PM Kisan Samman Nidhi Yojana kya hai , Kisan Samman Nidhi Yojana ke liye Patrta, PM Kisan Samman Nidhi Yojana ke Labh, Kisan ke Labh ki Anya Yojana

Table Of Content

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana

केंद्र सरकार के कार्यवाहक वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा 1 फ़रवरी 2019 को अंतरिम बजट संसद में पेश किया गया है। इस बजट में देश के निम्न वर्ग के मेहनतकश श्रमिको को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओ को लागू करने की घोषणा की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना के लागू होने पर देश के लगभग 12 करोड़ सीमांत किसानों को लाभ प्राप्त हो सकेगा। योजना के तहत जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, उनके बैंक खाते में रूपए 6000 वार्षिक सरकार द्वारा सीधे हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए किसानो से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना पर आने वाले खर्च को पूर्णतयः वहन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त किसानो की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कामधेनु योजना, किसानो द्वारा मत्स्य पालन एवं पशुपालन के लिए बैंक से ऋण लेने पर ब्याज में छूट देने की योजना की घोषणा की गयी है। आइये जाने किसानों के हित की योजनाओं की पूरी जानकारी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana kya hai

केंद्र सरकार द्वारा देश के लघु एवं सीमांत किसानों को खेती में आने वाले खर्च में सहयोग प्रादान करने के लिए इस योजना की घोषणा की गई है। योजना के तहत ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, उनके बैंक खाते में सरकार की तरफ से सीधे रूपए 6000 वार्षिक ट्रान्सफर किये जाने की घोषणा की गई है।

ये रकम रूपए 2000 की तीन किश्तों में लघु एवं सीमांत किसानों के बैंक में सीधे ट्रान्सफर किया जाएगा। योजना को 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी माना जाएगा। जिसकी पहली किश्त रूपए 2000 किसानों के बैंक खाते में 31 मार्च 2019 तक ट्रान्सफर किये जाना सुनिश्चित किया गया है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता PM Kisan Samman Nidhi Yojana ke liye Patrta

  • सभी वर्गों के असंगठित क्षेत्र के सीमांत एवं लघु भूस्वामी किसान।
  • ऐसे किसान जिनके पास कृषि योग्य 2 हेक्टेयर भूमि हो।
  • इस योजना के लिए भूमिहीन किसान पात्र नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ PM Kisan Samman Nidhi Yojana ke Labh

  • इस योजना के लागू होने से देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को कृषि कार्य में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • योजना के तहत 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के स्वामी किसानो के खाते में वार्षिक रूपए 6,000 हस्तांतरित किये जाने की घोषणा की गई है। ये रकम रूपए 2,000 की तीन किश्तों में साकार की तरफ से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी।
  • योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में रूपए 2000 की पहली किश्त 31 दिसम्बर 2019 तक हस्तांतरित किये जाने की घोषणा की गई है।

किसानो के लाभ की अन्य योजना Kisan ke Labh ki Anya Yojana

  • किसानों द्वारा पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए बैंक से ऋण लेने पर ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।
  • कामधेनु योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय कामधेनु आयोग एवं राष्ट्रिय गोकुल आयोग की स्थापना की जाएगी।
  • कामधेनु योजना पर सरकार द्वारा रूपए 750 करोड़ के निवेश का बजट निर्धारित किये जाने की घोषणा की गई है।

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

अंतरिम बजट की मुख्य बातें 

अंतरिम बजट 2019- 5 लाख वार्षिक आय पर आयकर की छूट 

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना

Leave a Reply