उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2017-18 । UP Free Laptop yojana 2017-18

uttar pradesh free laptop yojana -2017-18, UP free laptop Yojana ki sharte, free laptop yojana ke liye aavedan, UP free laptop yojana ke liye aavashyak dstavez

Table Of Content

up free laptop yojana image

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2017-18 । UP Free Laptop yojana 2017-18

केंद्र की वर्तमान सरकार भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं को फ्री लैपटॉप 1GB data के साथ वितरण करने की घोषणा की गयी थी। इस संकल्प को कार्यरूप में परिणित करने के लिए राज्य सरकारों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के वर्ष 2018 में12 वीं पास युवाओं को कुछ निर्धारित शर्तों के आधार पर फ्री लैपटॉप वितरण करने की योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के तहत किसी वर्ग विशेष के मेधावी छात्रों को लाभ न देकर सभी वर्गों एवं श्रेणियों के 12 वीं पास मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप वितरित किया जायेगा।

अनुमानित आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में लगभग 22 -23 लाख युवा पुरे उत्तर प्रदेश में 12 वीं कक्षा पास होंगे। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग के अनुमान के अनुसार 1 GB डाटा के साथ लैपटॉप की की कीमत लगभग रूपए 15 हज़ार प्रति लैपटॉप होगी।

राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को 1 लाख से अधिक फ्री लैपटॉप वितरण करने की घोषणा किया गया है। इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रूपए 15,000 करोड़ के बजट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

फ्री लैपटॉप योजना की शर्तें (Free Laptop Yojana Ki Sharte):

  • छात्र उत्तर प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से12 वीं कक्षा पास किया होना चाहिए।
  • छात्र द्वारा स्नातक की पढ़ाई जैसे B.TEC/MBBS या किसी भी डिग्री कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
  •  फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश से हीं स्नातक की पढ़ाई करना अनिवार्य है।
  • योजना के अनुसार निर्धारित 12 वीं कक्षा पास होने का अंक प्रतिशत होना चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र का UP बोर्ड /CBSC बोर्ड / संस्कृत बोर्ड /मदरसा बोर्ड /ICSC बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के किसी यूनिवर्सिटी में स्नातक में प्रवेश लेना अनिवार्य है।

 फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य (Free Laptop Yojana Ka Uddeshy):

  • इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की साक्षरता के स्तर को बढ़ाना है।
  • प्रदेश के युवाओं के कौशल का प्रयोग राज्य के औधोगिक, शैक्षिक एवं स्वरोज़गार सृजन में उपयोग करना है।
  • फ्री लैपटॉप के वितरण द्वारा मेधावी छात्रों को तकनिकी ज्ञानवर्धन व तकनिकी शिक्षा में रुझान उत्पन्न करना है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
  •  प्रदेश के सभी वर्गों और श्रेणियों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना मेंआवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ ( Yojana Aavedan ke liye dstavez):

  • निवास प्रमाण पत्र
  • 12 वीं कक्षा की अंक तालिका
  • विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड नम्बर
  • 12 वीं बोर्ड के परीक्षा का रोल नंबर
  • परिवार का राशन कार्ड नंबर

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन (UP Free Laptop Yojana Ke Liye Aavedan):

  •  अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप वितरण योजना के संचालन हेतु वेब पोर्टल का निर्माण किया जायेगा। जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के बाद username एवं पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।
  • फिर फ्री लैपटॉप योजना पर क्लिक करने पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भरने के बाद सबमिट काना होगा।
  • इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र फ्री लैपटॉप योजना की सूचि वेब पोर्टल के माध्यम से जारी किया जायेगा।
  • योग्य छात्र अपने आवेदन किये हुए फॉर्म नम्बर, यूजरनाम एवं पासवर्ड की सहायता से जिलेवार अपना नाम देख सकेंगे।
  • सरकार द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान पर एकत्रित होकर फ्री लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए फ्री किताब, स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग के वितरण के लिए रूपए 2500 करोड़ निर्धारित किया गया है।

अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के नाम से एक अन्य योजना की घोषणा किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 350 सरकारी स्कुलो के आधुनिकरण हेतु रूपए रूपए 175 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश की अन्य योजनाओं के विषय पढ़िए :

 

 

Leave a Reply