UP Rojgar Mela 2021 Online Registration 2021 उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण 2021

rojgar mela, rojgar mela 2021, job fair 2021, up rojgar mela 2021, uttar pradesh rojgar mela online aavedan, up job fair 2021 online application, uttar pradesh sewayojan vibhag, उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण 2021, उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021, rojgar mela aavedan  paatrta, up rojgar mela aavedan documents, up rojgar mela list 2021, rojgar mela helpline number, uttar pradesh govt scheme, sarkari yojana, mukhyamantri yojana, rojgar yojana

Table Of Content

UP Rojgar Mela 2021 Online Registration 2021 उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण 2021

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला 2021 का आयोजन किया जा रहा है। राय्कीय सेवायोजन विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे रोजगार मेले की सूचि जारी कर दी गयी है। कोरोना महामारी को देखते हुए रोजगार मेला का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। इस मेले प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। प्रदेश के 52 जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की सूचि सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश  वेबपोर्टल  देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी नियंत्रित करने के उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप के जरिये बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्नशील है।  पिछले वर्ष 2021 से युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए मिशन रोजगार को अभियान के तौर पर शुरू किया गया है। रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगारों को निजी एवं सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। ज्ञात सूत्रों के अनुसार रोजगार मेले में में कुल 72000 रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आइये जाने योजना में ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी।

 Rojgar Mela Implementation   रोजगार मेले का क्रियान्वयन 

  • रोजगार मेले का आयोजन पूर्णतयः ऑनलाइन होगा। अर्थात मेले में प्रतिभागी करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • मेले में आवेदन हेतु उत्तर प्रदेश ,सेवायोजन वेबपोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • जिला सेवायोजन विभाग द्वारा आवेदकों की सूचि पोर्टल पर पंजीकृत  नियोजको/कंपनियों को भेजी जायेगी।
  • नियोजकों द्वारा प्रतिभागियों /आवेदक अभ्यर्थियों टेलीफोन के माध्यम से मेसेज द्वारा चयनित किये जाने की सूचना प्रदान की जायेगी।
  • इसके बाद नियोजक द्वारा निर्धारित दिनांक एवं समय पर टेलीफोन/ विडियो कालिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित अभ्यार्थियों की सूचि नियोजको द्वारा 2 दिनों के अन्दर सेवायोजन कार्यालय में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
  • सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी द्वारा रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूचि सेवायोजन वेबपोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी।
  • आवेदक सेवायोजन पोर्टल पर लॉग इन करने के माध्यम से रोजगार से सम्बंधित डिटेल जाँच सकेंगे।
  • इस रोजगार मेले में आवेदन के लिए कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

Rojgar Mela Application Eligibility  रोजगार मेले में आवेदन की पात्रता 

  • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • मेले प्रतिभाग करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।
  • रोजगार मेले में आवेदन हेतु न्यूनतम 10 वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • शैक्षिक योग्यता के विवरण अपनी सभी शैक्षिक डिग्री का विवरण देना आवश्यक होगा। यदि केवल उच्चतम शैक्षिक डिग्री का उल्लेख किया जाएगा, तो उससे न्यूनतम शैक्षिक योग्यता वाली रोजगार के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

Rojgar Mela Application Documents  रोजगार मेले में आवेदन के डाक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ वर्तमान की फोटो

Rojgar Mela Online Application Process   रोजगार मेले में आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया 

  • रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज में दिए पंजीकरण करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपके नाम से डैशबोर्ड का पगे खुल जाएगा। इसमें दिए फॉर्म में व्यक्तिगत, शारीरिक, शैक्षिक, भाषा, संपर्क पता, कौशल, अनुभव, नौकरी के क्षेत्र को वरीयता, घोषणा पत्र  आदि 9 चरणों में फॉर्म को ब्भारनेके माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद आपकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर उपलब्ध नौकरी में
  • रिक्तियों की सूचना सेवायोजन विभाग द्वारा आपके डैशबोर्ड पर अपलोड की जायेगी।
  • इसके बाद आप अपनी मनपसंद कंपनी में रोजगार के लिए साक्षात्कार ऑनलाइन दे सकेंगे।
  • फिर रोजगार के लिए  चयनित होने पर आपको मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।
  • रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूचि सेवायोजन वेबपोर्टल पर भी अपलोड कर दी जायेगी।

Uttar Pradesh Rojgar Mela  List 2021  रोजगार मेला लिस्ट 2021

अपने जिले में आयोजित होने वाले  रोजगार मेला की तारीख और समय देखने केलिए लिंक पर क्लिक करिए।

रोजगार मेला से सम्बंधित समस्या एवं सहायता प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

नयी शिक्षा नीति की नयी योजनओं की घोषणा

उत्तर प्रदेश कौशल सतरंग योजना 2021

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन 2021