UP High Security Registration Plate Online Application उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन

hsrp,up hsrp online application, high security registration plate, high security registration plate kya hai, high security registration plate online avedan kaise kare, उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन , uttar pradesh govt scheme, sarkari yojana, kendriya yojana, एचएसआरपी क्या है, vehicle hsrp application process

hsrp pics

Table Of Content

UP High Security Registration Plate Online Application उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन

हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2012 से की गयी है। CMVR 1989 नियम 50 के अनुसार सभी वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लगवाना आवश्यक है। सभी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट की फिटिंग करवाना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गयी है। आवेदन के पश्चात् वाहन से सम्बंधित डीलर द्वारा हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट वाहन पर लगाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इस प्रकार के नंबर प्लेट वाहनों पर लगाने का उद्देश्य राष्ट्रिय डेटाबेस में वाहनों के मालिक एवं वाहन से सम्बन्षित विवरण को संरक्षित करना है। राष्ट्रिय डेटाबेस चोरी किये गए वाहनों की पहचान करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं। आइये जाने उत्तर प्रदेश हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट वहन पर लगाने की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी।

हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्या है High Security Registration Plate kya Hai

हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट पर 7 अंकों का लेसर कोड अंकित होता है। जिसकी सहायता से वाहन की ट्रैकिंग आसानी से की जा सकती है। इस नंबर प्लेट पर क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम बना होता है। जिसके ऊपर स्टीकर होता है। इस स्टीकर पर वाहन का इंजन और चेसिस नंबर छपा होता है। इस नंबर प्लेट पर अशोक चक्र भी बना होता है। हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट पर लिखे नंबर को बदला नहीं जा सकता है। एचएसआरपी के उपयोग से वाहनों की चोरी होने पर वाहन की ट्रैकिंग आसानी से की जा सकती।

UP HSRP Online Application Process उ.प्र. हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में HSRP with color sticker विकल्प पर क्लिक करना होगा। यदि आप हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवा चुके हैं। केवल स्टीकर के लिए बुकिंग करना चाहते है। तो only colour sticker विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एचएसआरपी विथ कलर स्टीकर विकल्प पर क्लिक करने के बाद booking detail फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में वाहन से सम्बंधित डिटेल भरने के बाद click here विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर वाहन डीलर के लोकेशन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद बुकिंग के विकल्प में से HSRP with color sticker और only colour sticker में से एक विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • फिर वाहन के श्रेणी प्राइवेट वाहन/कमर्शियल वाहन के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब वहन में उपयोग होने वाले इंधन के प्रकार पेट्रोल/डीजल/इलेक्ट्रिक/सीएनजी/ सीएनजी+पेट्रोल के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद वाहन के प्रकार 2w/3w/4w, heavy/other vehicle का चयन करना होगा।
  • इसके बाद व्हीकल मेक (वहन के ब्रांड) का चयन करना होगा।
  • इसके बाद प्रदेश का चयन करना होगा।
  • फिर वाहन के नंबर लगवाने के लिए  वाहन डीलर के एड्रेस का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा भरी गयी सूचनाएं सही है विकल्प पर टिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटिपी/otp का मेसेज आएगा। OTP वेरीफाई करने के बाद date और time स्लॉट सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर जीएसटी नंबर लिखना होगा। इसके बाद ऑनलाइन नंबर प्लेट के शुल्क का भुगतान करना होगा। नंबर प्लेट का शुल्क आपके वाहन के प्रकार और ब्रांड/मेक के अनुसार तय होगी। सशुल्क की राशि आपके द्वारा वहन डीलर के एड्रेस का चुनाव करते वक्त डिस्प्ले होगा।
  • इसके बाद हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कन्फर्म होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से आपके ईमेल एड्रेस पर प्राप्त हो जायेगी।

उ.प्र. हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के स्त्रोत के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2020-21

डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021

उत्तर प्रदेश निशुल्क बोरिंग योजना

Leave a Reply