Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Scheme स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना

swami vivekananda etihasik paryatan yatra, swami vivekananda etihasik paryatan yatra eligibility, swami vivekananda etihasik paryatan yatra documents,swami vivekananda etihasik paryatan yatra application process,स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना, bpl yojana, labor departmaent scheme, shram vibhag yojana, uttar pradesh govt scheme, govt scheme, labor welfare scheme, mukhyamantri yojana, chief minister scheme, pradhanmantri yojna

etihasik paryatan yojna pics

Table Of Content

Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Scheme स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अक्टूबर 2020 में श्रम कल्याण परिषद् को तीन नयी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिया गया है। श्रम कल्याण परिषद् की योजनाओं में स्वामी विवेकानन्द एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना, महादेवी पुस्तक क्रय योजना और श्रमिकों के बच्चों के लिए खेल प्रोत्साहन योजना शामिल की गयी हैं।

स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले कामगारों में एतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन यात्रा करने के प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक, कारखानों, व्यसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी रुपये 12,000 प्रदान किया जाएगा। इस योजना में आवेदन की शुरुआत 24 जनवरी 2021 से राज्य के स्थापना दिवस से होगी।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 1.5 करोड़ श्रमिकों के लिए आवेदन आमंत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस एतिहासिक पर्यटन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के शहरों के नाम निर्धारित किये गए हैं। जिससे श्रमिक परिवार के बच्चों में धार्मिक और एतिहासिक पर्यटन के महत्त्व के प्रति जागरूकता का विकास हो सके। इस योजना से प्रदेश के लगभग 20500 श्रमिक लाभान्वित होंगे। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी।

Eligibility for Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Scheme  स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना पात्रता 

  • उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद् में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास श्रमिक कार्ड बना होना आवश्यक है।
  • योजना में आवेदन के समय कर्मचारी का कार्यरत होना आवश्यक है।

Documents Required for Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Scheme  स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना डाक्यूमेंट्स 

  • उत्तर प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड से मान्यता प्राप्त श्रमिक कार्ड
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक श्रमिक के बैंक खाता के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • आवेदनकर्ता के वर्तमान का पासपोर्ट साइज़ फोटो

Names of Cities for Swami Vivekananda Historical Tourist Tour Scheme  स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के लिए नामंकित शहर  

योजना के तहत श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पर्यटन के लिए प्रदेश के एतिहासिक एवं धार्मिक शहरों को निर्धारित की गयी है। जो निम्नलिखित है :

  • मथुरा
  • आगरा
  • गोरखपुर
  • शाकुम्भरी देवी मंदिर
  • हस्तीनापुर, मेरठ
  • अयोध्या
  • प्रयागराज
  • वाराणसी
  • विंध्यवासिनी देवी मंदिर
  • वैष्णव देवी मंदिर

Application Process for Swami Vivekananda Historical Tourist Tour Scheme  स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना आवेदन प्रक्रिया

  • योजना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की वेबसाइट पर सक्रीय नहीं है। योजना की घोषणा के अनुसार श्रमिक कल्याण परिषद् द्वारा संचालित आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • योजना की अपडेट पाने के लिए उत्तर प्रदेश, श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करिए।
  • स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकल कर सभी सूचनाएं भरने के बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी संलग्न करना होगा।
  • फिर भरे गए आवेदन फॉर्म को श्रम विभाग कार्यालय में जमा करना होगा।
  • फिर श्रम विभाग अधिकारी द्वारा आवेदक की प्रमाणिकता सत्यापित करने के बाद आवेदनकर्ता के बैंक  खाते में योजना के तहत निर्धारित आर्थिक सहायता की रकम हस्तांतरित की जायेगी।

योजना की जानकारी के स्त्रोत के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

गोबर धन योजना ऑनलाइन आवेदन

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी

ऑपरेशन ग्रीन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

 

 

 

Leave a Reply