UP Solar Study Lamp Scheme उ.प्र.सोलर स्टडी लैंप योजना

Solar Study Lamp, Solar Study Lamp scheme, UP Solar Study Lamp Scheme, सौर्य उर्जा लैंप, उ.प्र.सौर्य उर्जा लैंप,सोलर स्टडी लैंप योजना, Free Solar Study Lamp scheme,Gramin mahilaon ko Rojgar, आजीविका मिशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, kendriya yojana, Pradhan mantri yojana, mukhyamantri yojana, yogi solar study lamp scheme, Modi solar lamp yojana, gramin yojana, prakash yojana,

up solar study lamp yojana pics

Table Of Content

UP Solar Study Lamp Scheme उ.प्र.सोलर स्टडी लैंप योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2018 तक प्रदेश के सभी गाँवों तक बिजली पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग देने के लिए मोदी सरकार द्वारा देश के पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, असम,बिहार, झारखंड और उड़ीसा में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सोलर स्टडी लैंप योजना लांच किया गया है। सोलर स्टडी लैंप योजना का संचालन वर्ष 2017 में केन्द्रीय उर्जा मंत्री द्वारा किया गया है। योजना का उद्देश्य जिन ग्रामीण इलाकों में बिजली का कनेक्शन नहीं पहुँच सका है। वहाँ स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए सोलर लैंप का वितरण करना है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के लिए रोज़गार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के संचालन से इन सभी प्रदेशों के कुल 70 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुँचने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में सोलर स्टडी लैंप योजना का संचालन प्रदेश के ग्रामीण आजीविका मिशन, केन्द्रीय नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा मंत्रालय और आईआई टी मुंबई के संयुक्त सहयाग से किया गया है। पहले चरण में प्रदेश के सोनभद्र, खीरी, इलाहाबाद, उन्नाव, बहराईच एवं हरदोई जिले में योजना का क्रियान्वयन किया गया है। योजना के तहत अभी तक राज्य के 29 जिलों के 115 ब्लाक में 36 लाख सोलर स्टडी लैंप स्कूली बच्चों में वितरित किया जा चुका है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

Free Solar Study Lamp ki Patrta फ्री सोलर स्टडी लैंप की पात्रता 

  • सोलर स्टडी लैंप योजना का लाभ प्रदेश के उन क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को प्राप्त होगा। जहाँ अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुँचा है।
  • प्रदेश के SC/ST वर्ग के छात्र जिनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है।
  • प्रदेश के SC/ST वर्ग के छात्र जिनके घर में केरोसिन आयल के प्रयोग से खाना बनता हो।
  • इनके अतिरिक्त अन्य सभी वर्गों के विद्यार्थी जिनके गाँव तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुँचा हैं। उन्हें 700 रूपए कीमत की सोलर स्टडी लैंप 100 रूपए में उपलब्ध करवायी जाएगी।
  • सोलर स्टडी लैंप योजना के तहत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के छात्रों में वितरित किया जाएगा। इस लैंप से दिन में 4 -5 घंटे प्रकाश प्राप्त किया जा सकेगा।

  Gramin mahilaon ko Rojgar  ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार     

  • योजना के तहत अभी तक 6 जिले के 9 ब्लोक्स में आजीविका मिशन से जुड़ी लगभग 300 महिलायें रोज़गार प्राप्त कर चुकी हैं।
  • आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं को लैंप असेम्बल करने और लैंप के वितरण का कार्य सौंपा जाता है।
  • सोलर स्टडी लैंप बनाने का कार्य करने वाली महिलाओं को 12 रु प्रति लैंप प्रदान किया जाता है।
  • लैंप वितरण के कार्य से जुड़ी महिलाओं को 17 रु प्रति लैंप प्रदान किया जाता है।
  • आजीविका समूह की महिलाए सोलर स्टडी लैंप बनाने एवं वितरण से जुड़कर लगभग 500 रु प्रतिदिन कम लेती हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को आजीविका निर्वाह के लिए लगभग रु  5000 से रु 6000 तक मासिक आय प्राप्त हो जाती है।

योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विडियो को देखिये For more information watch Youtube video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

दिल्ली की सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन योजना

विकल्प पोर्टल पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया

Leave a Reply