Rashtriya khel Pratibha Khoj Yojana राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज योजना

Khel Pratibha Yojana mein Aavedan ki prakriya ,Khel Pratibha khoj Portal par Aavedn ki Patrta, Khel Pratibha khoj Portal ke Labh, Rashtriya khel Pratibha khoj Portal ki visheshtayen,khel Pratibha khoj Portal ka uddeshy,Rashtriya khel Pratibha Khoj Yojana

Table Of Content

Rashtriya khel Pratibha Khoj Yojana । राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज योजना

केन्द्रीय सराकर द्वारा देश के चहुमुखी विकास हेतु प्रारंभ किये जा रहे योजनाओं के क्रम में खेल प्रतिभाओं की तलाश करने से सम्बंधित योजना की भी शुरुआत की गयी है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल का संचालन किया गया है। इस पोर्टल का शुभारम्भ दिल्ली के इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम से देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा 28 अगस्त 2017 को किया गया है।

इस योजना के संचालन से देश की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस  पोर्टल के माध्यम से 8 वर्ष से 12 से 12 वर्ष क के बच्चों के खेल प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों को बच्चे की खेल के क्षेत्र में हासिल की गयी उपलब्धियों का विडियो या दस्तावेज़ अपलोड करना होगा। आइये जाने इस लेख के माध्यम से योजना की पूरी जानकारी।

खेल प्रतिभा खोज योजना का उद्देश्य (khel Pratibha khoj Portal ka uddeshy) :

इस योजना का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को वेब पोर्टल के माध्यम से एक प्लेटफार्म प्रदान करना है। जिसके उपयोग के द्वारा उनकी प्रितिभा को खेल मंत्रालय एवं उच्च खेल अधिकारियों तक पहुँचने का अवसर मिल सके। ताकि ऐसी खेल प्रतिभाओं को  विकसित कर देश की उन्नति में उनका योगदान प्राप्त किया जा सके।

राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल की विशेषताएँ (Rashtriya khel Pratibha khoj Portal ki visheshtayen):

  • इस वेब पोर्टल को इंग्लिश एवं हिंदी के अतिरिक्त सभी क्षेत्रिय भाषा में उपलब्ध कराए जाने की योजना है। ताकि देश के किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ियों को आवेदन करने में भाषा की बाधा का सामना न करना पड़े।Khel Pratibha Yojana mein Aavedan ki prakriya ,Khel Pratibha khoj Portal par Aavedn ki Patrta, Khel Pratibha khoj Portal ke Labh, Rashtriya khel Pratibha khoj Portal ki visheshtayen,khel Pratibha khoj Portal ka uddeshy,Rashtriya khel Pratibha Khoj Yojana
  • खेल प्रतिभा पोर्टल  मोबाइल एप को लांच किये जाने की योजना है। जिससे मोबाइल द्वारा आसानी खेल के प्रदर्शन का विडियो बनाया और अपलोड किया जा सके।
  • इस वेब पोर्टल पर 30 खेल विधाओं के चयन के विकल्प मौजूद हैं। इनमें से खिलाड़ी को आवेदन हेतु किसी एक खेल का चयन करना होगा।
  • आवेदक का आवेदन अस्वीकृत हो जाने की दशा में छः महीने बाद फिर से आवेदन किया जा सकता है।
  • राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल पर खेलों के नाम एवं सम्बंधित खेल प्रशिक्षण केंद्र के नाम का विवरण उपलब्ध है।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के लाभ (Khel Pratibha khoj Portal ke Labh):

  • पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर चयनित खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण सरकारी खेल अकादमी में दिया जाएगा।
  • योजना के तहत खेल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को प्रति वर्ष रूपए 5 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
  • देश भर के खिलाड़ियों में से 1000 उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।
  • चयनित खेल प्रतिभाओं को 8 वर्ष के लिए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति एवं खेल प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल पर आवेदन की पात्रता (Khel Pratibha khoj Portal par Aavedn ki Patrta):

  • आवेदक की आयु 8 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसी भी आय वर्ग अथवा जाति विशेष का हो इस योजना में आवेदन हेतु मान्य होगा।
  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • राष्ट्रिय खेल प्रतिभा वेब पोर्टल के माध्यम से हीं इस योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • योजना में पंजीकरण करने के लिए आवेदन करने के पश्चात चयन की प्रक्रिया पूरी होने में एक से दो महीने का वक्त लगने की संभावना है।

खेल प्रतिभा योजना में आवेदन की प्रक्रिया (Khel Pratibha Yojana mein Aavedan ki prakriya ): 

  • सबसे पहले आपको इस योजना में पंजीकरण के लिए पंजीकरण  (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म में दिए गए विकल्पों को भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपके द्वारा पंजीकरण फॉर्म में दिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लॉग इन पासवर्ड और यूजरनेम का मेसेज आएगा।
  • इस पासवर्ड और यूजरनेम का उपयोग करके आपको खेल प्रतिभा खोज वेबपोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद चयनित खेल में आवेदन हेतु फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद अपनी  खेल योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज़ (डाक्यूमेंट्स) के अतिरिक्त यदि खेल प्रदर्शन से सम्बंधित आपका विडियो हो तो उसे भी फॉर्म में दिए विकल्प के अंतर्गत अपलोड करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

योजना में आवेदन हेतु इस लिंक का प्रयोग करिए राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल

योजना के अंतर्गत खेलों के नाम का चयन करने के लिए इस लिंक का प्रयोग करिए।

भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत खेल प्रशिक्षण केन्द्रों के नाम की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विडियो को देखिये For more information watch Youtube video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हन्दी में :

 

 

Leave a Reply