Mukhyamantri Abhyuday Scheme मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

abhyuday yojana, up abhyuday scheme, mukhyamantri abhyuday yojana, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, अभ्युदय योजना, abhyuday yojana patrta, abhyuday yojana documents, abhyuday yojana free coaching, nishulk coaching yojana, uttar pradesh free coaching scheme, mukhyamantri yojana, sarkari yojana, pradhan mantri yojana,

abhyuday yojana pics

Table Of Content

Mukhyamantri Abhyuday Scheme मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फरवरी 2021 से अभ्युदय योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के बीपीएल श्रेणी के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी। योजना के तहत निशुल्क कोचिंग प्रोग्राम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन एकेडेमी (उपाम) द्वारा किया जाएगा। कोचिंग में प्रवेश पाने के लिए अभ्युदय योजना के वेबपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईएएस और पीसीएस के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को  ऑनलाइन कोचिंग के अतिरिक्त ऑफलाइन कक्षाओं में आईएएस एवं पीसीएस प्रशिक्षु  मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त एनडीए और सीडीएस के विद्यार्थियों को सैनिक विद्यालय के प्रशिक्षु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। निशुल्क कोचिंग कक्षाओं में आईएएस अधिकारी द्वारा इतिहास और कमिश्नर द्वारा फिजिक्स विषय पढ़ाया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी अन्य विषयों को पढ़ाया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्मार्ट क्लासेज में माध्यमिक विद्यालय और प्राइवेट कोचिंग के उत्कृष्ट शिक्षा विशेषज्ञ द्वारा कोचिंग उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गयी है। अभ्युदय कोचिंग योजना उत्तर प्रदेश के कुल 18 मंडल में शुरू की गयी है। इन सभी जिलों में कोचिंग क्लास का आयोजन किया गया है। कोचिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फरवरी माह से शुरू हो चुकी है। आइये जाने निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी।

Names of competitive exams for coaching in Abhyuday Yojana  अभ्युदय योजना में कोचिंग के लिए प्रतियोगी परीक्षा के नाम

  • संघ लोक सेवा आयोग
  • यूपी लोक सेवा आयोग
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  • एनडीए
  • सीडीएस
  • अर्द्धसैनिक
  • जे ई ई
  • NEET/नीट
  • केंद्रीय पुलिस बल
  • बैंकिंग
  • एसएससी
  • बिस्तर।
  • टी ई टी
  • अन्य भर्ती बोर्ड संस्थानों द्वारा आयोजित परीक्षा
  • राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण

Abhyuday Yojana eligibility for free coaching  अभ्युदय योजना निशुल्क कोचिंग की पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी के पास आधार कार्ड /राशन कार्ड /वोटर आईडी कार्ड आदि में से कोई एक पहचान प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए।

Abhyuday Yojana Documents for free coaching  अभ्युदय योजना निशुल्क कोचिंग के लिए डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • हाई स्कूल पास होने का प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • वर्तमान का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Abhyuday Yojana Online Registration Process   अभ्युदय योजना ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  •  योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए अभ्युदय पोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में उपयोगकर्ता का लॉग इन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उपयोगकर्ता का पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ऑनलाइन कोचिंग कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा के नाम का चयन करना होगा
  • अब व्यक्तिगत जानकारी से सम्बंधित सूचनाएं फॉर्म में भर कर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर का मेसेज डिस्प्ले होगा। स्क्रीन पर इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

डीमैट अकाउंट कैसे खोले, इसे खोलने के क्या लाभ हैं?

ई-छावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप

कोविड 19 वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 

Leave a Reply