Mera Ration APP ke Salient Features मेरा राशन एप की मुख्य विशेषताएं

mera ration app, how to download mera ration app, mera ration app ki visheshtayen, mera ration app ke labh, mera ration app features, one nation one ration card, kendriya yojana, sarkari yojana, pradhanmantri yojana, bpl yojana, ration card yojana

onorc pics

Table Of Content

Mera Ration APP ke Salient Features मेरा राशन एप की मुख्य विशेषताएं

अब प्रवासी नागरिकों को आजीविका के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करने पर नये राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी।  केंद्र सरकार की योजना एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत एक हीं राशन कार्ड पर देश भर में राशन प्राप्त किया जा सकेगा। इस योजना को जन साधारण के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा  मेरा राशन एप लॉन्च किया गया। इस एप  को केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय के सचिव सुधांशु पाण्डेय द्वारा 12 मार्च 2021 को लॉन्च किया गया है। अभी यह एप केवल हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में हीं प्रयोग किया जा सकेगा। खाद्य मंत्रालय के सचिव के अनुसार मेरा राशन एप को देश की 14 भाषाओं में उपलब्ध करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस एप से राशन का लाभ प्राप्त करने की सुविधा फिरहाल देश के 32 राज्यों केंद्र शासित राज्य में होगी। शेष 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कुछ महीनों में लागू हो जायेगी। आइये जाने मेरा राशन एप डाउनलोड करने एवं इससे प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी।

Mera Ration App Features    मेरा राशन एप की विशेषताएं

  • इस एप के जरिये दूसरे राज्यों में पलायन करने पर नागरिक अपना प्रदेश बदलने से सम्बंधित विवरण दर्ज कर सकेंगे। जिससे उनके निवास स्थान के एड्रेस को प्रमाणित किया जा सकेगा। इस सुविधा का लाभ  एप के जरिये कहीं से भी किया जा सकेगा जिसके फलस्वरूप  अपने राशन कार्ड पर किसी भी दूसरे प्रदेश में आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे।
  • एप में अपना एड्रेस बदलने पर अपने आस -पास के राशन की दूकान का लोकेशन घर बैठे पता किया जा सकेगा।
  •  इस एप के जरिये आधार सीडिंग अर्थात आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • मेरा राशन एप में राशन कार्ड धारक राशन प्राप्त करने से सम्बंधित समस्या एवं सुझाव की प्रतिक्रिया दर्ज कर सकेगा।
  • इस एप को हिदी और अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में उपयोग करने का विकल्प मौजूद है।
  • इस एप के जरिये राशन कार्ड की पात्रता के आधार पर अनाज की कितनी मात्रा किस दर पर प्राप्त होगा, इसका भी पता लगाया जा सकेगा।

Mera Ration App Download karna मेरा राशन एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • मेरा राशन एप डाउनलोड करने के लिए एंड्राइड बेस्ड स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मेरा राशन एप लिखकर सर्च पर क्लिक करने पर मेरा राशन एप विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर इनस्टॉल करने के बाद open विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी लिखना होगा।
  • इसके बाद आधार लिंक्ड मोबाइल फोन पर OTP का मेसेज प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद बायोमेट्रिक आधारित पहचान की प्रमाणिकता दर्ज करनी होगी। इसके लिए add विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एप में लॉग इन करने के माध्यम से राशन कार्ड से सम्बंधित सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

योजना की अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

मेरा राशन एप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल सक्षरता अभियान

स्वामी विवेकानंद एतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी

 

Leave a Reply