Jharkhand Online Marriage Registration झारखण्ड ऑनलाइन विवाह निबंधन

Online Marriage Registration, झारखण्ड ऑनलाइन विवाह निबंधन,Marriage Registration ki sharte,Marriage Registration ke Documents,Jharkhand Online Marriage Registration Application, online vivah nibandhan Aavedan, jharkhand vivah nibandhan, jharkhand yojana, mukhya mantri yojana, sarkari yojana

jharkhand vivah nibandhan scheme pics

Table Of Content

Jharkhand Online Marriage Registration झारखण्ड ऑनलाइन विवाह निबंधन

झारखण्ड राज्य में विवाह निबंधन नियमावली 2018 के तहत विवाह का पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमानुसार राज्य के सभी धर्मों के नागरिको को विवाह निबंधन करवाना अनिवार्य है। अब  निबंधन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शहरी क्षेत्र के नागरिक नगर निगम, नगर परिषद,नगर पालिका एवं अधिसूचित क्षेत्र समिति के जन्म ,मृत्यु पंजीकरण करने वाले पदाधिकारी से निबंध करवा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक जन्म ,मृत्यु पंजीकरण करने वाले पदाधिकारी से करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त छावनी पर्षद द्वारा भी विवाह निबंध का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपने निकट के प्रज्ञा केंद्र से विवाह निबंधन करवाया जा सकता है।

झारखण्ड विवाह निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए Jharsewa.jharkhand.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। विवाह निबंधन के लिए रु 50 शुल्क जमा करना होगा। निबंधन विवाह के एक वर्ष के अन्दर कराना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के अन्दर निबंधन नहीं करवाने पर रु 5 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा। हालाँकि जुर्माने की राशि अधिकतम रु 100 निर्धारित की गयी है। यदि आप ऑनलाइन विवाह निबंधन करना चाहते हैं। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन विवाह निबंधन की जानकारी।

Marriage Registration ki sharte  विवाह निबंधन की शर्तें 

  • वर -वधु में कोई पागल अथवा मानसिक असंतुलन का शिकार न हों।
  • मानसिक असंतुलन के कारण दोनों पक्षों (वर-वधु) में कोई विवाह की सहमती देने में अक्षम न हो।
  • वर की आयु 21 वर्ष और वधु की आयु 18 वर्ष से कम न हो।
  • दोनों पक्षों में से एक भारतीय नागरिक तथा एक झारखण्ड का निवासी होना चाहिए।

Marriage Registration ke Documents  विवाह निबंधन के दस्तावेज़ 

  • वर -वधु के शादी का संयुक्त फोटो
  • वर का रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • वधु का रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • तीनों गवाह के फोटो
  • तीनों गवाह के डिज़िटल हस्ताक्षर
  • वर का डिजिटल हस्ताक्षर
  • वधु का डिजिटल हस्ताक्षर
  •  वर एवं वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • दोनों का निवास प्रमाण पत्र
  • वर और वधु के आधार कार्ड की फोटोकॉपी

Jharkhand Online Marriage Registration Application झारखण्ड ऑनलाइन विवाह निबंधन आवेदन 

  • ऑनलाइन विवाह निबंधन आवेदन के लिए Jhar Sewa वेबसाइट लिंक पर क्लिक करिए।

  • इस पेज में Register Yourself विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इस पेज में मोबाइल नंबर , नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद कैप्चा कोड लिखना होगा।
  • इसके बाद दर्ज किये हुए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर ओटीपी का मेसेज प्राप्त होगा। OTP लिखने के बाद Validate विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर झारसेवा पोर्टल पर ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करना होगा।

  • इस पेज में सर्विसेज नाम विकल्प के अंतर्गत Marriage Registration Certificate पर क्लिक करने पर विवाह निबंधन हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।

  • आवेदन पत्र में सभी सूचनाएं भरने के बाद दस्तावेज़ की फोटोकॉपी ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद रु 50 विवाह निबंधन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट /क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र संख्या प्राप्त होगा इसकी सहायता से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जाँच सकेंगे।

योजना का पीडीऍफ़ फाइल देखने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

 

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

जीएसटी पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें

युवा सहकार योजना

राजस्थान की पालनहार योजना

 

Leave a Reply