How to Register for e-Shram Card online ई -श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

e-shram card, e-shram portal online registration, e-shram card registration, ई -श्रम कार्ड, ई -श्रम पोर्टल, ई -श्रम कार्ड पंजीकरण, e-shram card registration eligibility, e-shram card panjikaran yogyata, e-shram card panjikaran documents, e-shram card online aavedan, e-shram card ke labh, asangathit shramik yojana, shram mantralaya yojana, sarkari yojana, pradhanmantri yojana, mukhyamantri yojana

e-shram card sheme pics

Table Of Content

How to Register for e-Shram Card online ई -श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री द्वारा  25 अगस्त 2021 को ई -श्रम पोर्टल को लांच किय गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। जिससे देश भर के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को पेंशन, दुर्घटना बीमा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने में पारदर्शिता रखने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ई -श्रम पोर्टल पर पंजीकरण योजना एक मिशन के रूप में लागू किया गया है।

इसके लिए भारत सरकार द्वारा लक्ष्य पूर्ति हेतु स्लोगन जरी किया गया है – “छूटेगा नहीं कोई कामगार, योजनायें पहुँचेंगी सबके द्वार” इस पोर्टल पर देश के 38 करोड़ से ज्यादा श्रमिको के पंजीकरण का लक्ष्य वर्ष 2021-2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क होगा। अर्थात जन सेवा केंद्र या किसी और माध्यम से श्रमिकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर पंजीकृत श्रमिक को यूनिक यूनिवर्सल नंबर वाला ई -श्रम कार्ड प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से श्रमिक  हित की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल कार्ड ही पर्याप्त होगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। श्रमिक इस कार्ड की सहायता से देश के किसी भी प्रदेश में योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। आइये देखें ई -श्रम कार्ड बनवाने के लिए ई -श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है ?

e-Shram Card Yojana kya hai   ई -श्रम कार्ड योजना क्या है 

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई -श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का डेटा एकत्रित किया जाएगा। जिससे उनके भरण -पोषण एवं सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय मंत्री द्वारा ई -श्रम पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

पंजीकृत श्रमिकों को ई -श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड में श्रमिक का नाम, पता, व्यवसाय, आधार नंबर, फोटो के साथ हीं एक यूनिक यूनिवर्सल नंबर आईडी लिखा होगा। ये कार्ड देश के सभी प्रदेशों में मान्य होगा। ई -श्रम कार्ड धारक श्रमिक किसी सरकारी योजना का लाभ केवल कार्ड के माध्यम से उठा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस कार्ड पर दो लाख रू के दुर्घटना बीमा का भी प्रावधान किया गया है। जिसका लाभ श्रमिक दुर्घटना ग्रस्त होने पर प्राप्त कर सकेंगे।

ई -श्रम कार्ड पर मिलने वाले दुर्घटना बीमा का लाभ इस प्रकार है – 

  • दुर्घटना  बीमा योजना रु 2 लाख का होगा। ई -श्रम कार्ड धारक श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने उसके परिजन को 2 लाख रु की बीमा राशि का लाभ भरण-पोषण हेतु प्राप्त होगा।
  •  दुर्घटना ग्रस्त होने की स्थिति में स्थायी रूप से विकलांग होने पर श्रमिक को 2 लाख रु की बीमा राशि प्राप्त होगी।
  • आंशिक रूप से दुर्घटना ग्रस्त होने पर रु 1 लाख की बीमा राशि प्राप्त होगी।

ई -श्रम कार्ड के अन्य लाभ

  • आपदा की स्थिति का सामना करने की स्थिति में ई -श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को सरकारी सहायता योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • ई -श्रम पोर्टल पर एकत्रित डेटा के आधार सरकार द्वारा नए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा।
  • असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ ई -श्रम पोर्टल पर एकत्रित आँकड़े के अनुसार वितरित किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पक्का मकान, बेटियों की शादी आदि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा।

e-Shram card Eligibility   ई -श्रम कार्ड की पात्रता 

  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक हो
  • श्रमिक की आयु 16- 59 वर्ष के बीच हो
  • किसी भी प्लेटफार्म के जरिये काम पाने वाले श्रमिक
  • प्रवासी श्रमिक
  • अनियमित श्रमिक
  • कृषि श्रमिक
  • मनरेगा श्रमिक
  • मछुआरे
  • दूधवाले
  • आशा कार्यकर्ता
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • स्ट्रीट वेंडर
  • घरेलू कामगार
  • रिक्शा चालक आदि इसी प्रकार के अन्य कार्यों में संलग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिक

e-Shram card Registration Documents   ई -श्रम कार्ड पंजीकरण हेतु आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड नंबर
  • श्रमिक कार्ड /मनरेगा कार्ड
  • बैंक अकाउंट विवरण के लिए बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कौशल विकास प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट
  • आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड /वोटर आईडी कार्ड
  • वर्तमान की पासपोर्ट साइज़ फोटो

e-Shram card online Registration Process  ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

  • ई -श्रम  कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वयं या अपने निकट के जन सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है।  स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ई -श्रम पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद होम पेज में दिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर लिखने के बाद कैप्चा कोड लिखें।
  • इसके बाद  ESIC अथवा EPFO के मेंबर नहीं होने के विकल्प NO का चयन करें फिर send otp विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटिपी लिखें।
  • फिर आधार नंबर लिखने के बाद i agree विकल्प पर क्लिक करें इसके बाद submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसी प्रकार आगे माँगीं जाने वाले जानकारी दर्ज करने के बाद अंतिम में रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करने पर ई -श्रम कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
  • फिर आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से whatsapp पर आगे जानकारी से श्रम एवं रोजगार  मंत्रालय की तरफ से अवगत करवाया जाएगा।

योजना की जानकारी का स्त्रोत 

योजना की आधिकारिक वेबसाइट  ई -श्रम पोर्टल

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन 2021

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड करें

यूपी मुख्यमंत्री फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना