How to Download PM Swamitva Yojana Sampatti Card पी एम स्वामित्व योजना सम्पत्ति कार्ड कैसे डाउनलोड करें

swamitva yojana, swamitva praman patra kaise prapt  kare, property card kya hai, स्वामित्व योजना, सम्पत्ति कार्ड डाउनलोड, pradhan mantri yojana, sarkari yojana, gram panchaayat mantralaya yojana, gramin yojana, property id kya hai, land record  document scheme

Table Of Content

swamitva yojanaHow to Download PM Swamitva Yojana Sampatti Card पी एम स्वामित्व योजना सम्पत्ति कार्ड कैसे डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 20 अप्रैल 2020 को स्वामित्व योजना शुरू करने की घोषणा की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी ज़मीन डिजिटल आइडी वितरित करना है। दरअसल आज भी ज़्यादातर ग्रामीणों के पास के पास उनकी ज़मीन के मालिकाना हक़ के दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से ज़मीन पर मालिकाना हक़ के अधिकार को लेकर ग्रामीणों में झगड़े की वारदात होना एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण अपने ज़मीन का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर बैंक ऋण लेने के लिए भी करने में असमर्थ हैं।ग्रामवासियों की इस समस्या को हमेशा के लिए विराम देने के उदेश्य मोदी सरकार द्वारा उठाया गया क़दम ग्रामीणों एवं देश हित एक सराहनीय निर्णय है।

स्वामित्व योजना को डिजिटल इंडिया मुहिम से जोड़ने के लिए 24 अप्रैल 2021 को पंचायती राज्य दिवस के अवसर पर ई ग्राम स्वराज पोर्टल लॉंच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पंचायतों की कार्य प्रणाली पर ऑनलाइन जायज़ा लिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ग्रामवासी ई ग्राम स्वराज्य योजना मोबाइल एप स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। एप के ज़रिए अपने गाँव के ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, सरकार द्वारा गाँव के हित में जारी योजनाओं एवं स्वामित्व योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्रामवासी को उनके ज़मीन के दस्तावेज़ के रूप में सम्पत्ति कार्ड प्रदान किया जाएगा। आइए जाने स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड से सम्बंधित जानकारी।

 Objetive of Swamitva Scheme  स्वामित्व योजना का उद्देश्य 

  • देश के ग्रामीण नागरिकों को उनकी ज़मीन के मालिकाना हक़ के दस्तावेज़ उपलब्ध करवाना। जिससे ग्रामीण अपनी भूमि का उपयोग वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में कर सकें।
  • ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण करना।
  • सम्पत्ति कर का निर्धारण करना, जिससे कर की राशि सीधे ग्राम पंचायतों अथवा राज्य कोषागार में एकत्रित किया जा सके। ।जिसका उपयोग ग्राम विकास के हित में हो सके।
  • सम्पत्ति सम्बंधी विवादों और क़ानूनी मामलों को कम करना।
  • जीआईएस मानचित्रों का उपयोग करते हुए बेहतर गुणवत्ता वाली ग्रामीण विकास योजना तैयार करना।
  • सर्वेक्षण की अवसंरचना और जी आईएस नक़्शों का निर्माण करना। जिसका उपयोग किसी भी विभाग द्वारा विकास कार्यों के लिए किय जा सके।

States covered under Swamitva scheme स्वामित्व योजना के अंतर्गत शामिल राज्य 

केंद्रीय पंचायटी राज्य मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा पंचायती राज्य दिवस के असर पर सम्बोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व स्वामित्व योजना देश भार में लागू की जाएगी। अभी प्रथम चरण में योजना के तहत 9 राज्यों को शामिल किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार है – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश। इन राज्यों में ड्रोन के माध्यम से लगभग 5002 गाँवों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। जिसके फलस्वरूप 4.09 लाख ग्रामीणों को सम्पत्ति प्रमाण पत्र एवं सम्पत्ति कार्ड वितरित करने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। यह योजना 2021-2025 के दौरान देशभर के लगभग 6.62 लाख गांवों को कवर करेगी।

 Property Card Downloading Process  सम्पत्ति कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

स्वामित्व योजना के लाभार्थी ग्रामीणों को पहले सम्पत्ति कार्ड प्राप्त होगा। इस कार्ड को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा “एक क्लिक में एक लाख कार्ड” वितरित किया जाएगा। दरअसल सम्पत्ति कार्ड ग्रामीणों को मोबाइल नम्बर पर लिंक के रूप में प्राप्त होगा। लाभार्थि द्वारा मोबाइल नम्बर पर प्राप्त लिंक पर क्लिक करते हीं सम्पत्ति कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

सम्पत्ति कार्ड में ज़मीन का एक आईडी दर्ज होगा। जो कि ग्रामीणों के ज़मीन के डिजिटल ऐड्रेस के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा।

जिन ग्रामीणों के मोबाइल नम्बर पर सम्पत्ति कार्ड का लिंक आएगा। उन्हें ही उनके ज़मीन के मालिकाना हक़ के दस्तावेज़ सम्बंधी सम्पत्ति प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा प्रदान किया जाएगा।

स्वामित्व योजना की जानकारी का स्त्रोत

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये  For more information watch video below:

अन्य योजनाएँ पढ़िए हिंदी में :

ई -श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना आवेदन 2021

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड करें