Haryana Kisan Mitra Yojana 2020 हरियाणा किसान मित्र योजना 2020

kisan mitra yojana, किसान मित्र योजना 2020, haryana kisan mitra yojana, Kisan Mitra Yojana Uddeshya, Kisan Mitra Yojana eligibility, Kisan Mitra Yojana documents,Kisan Mitra Yojana benefits, haryana govt scheme, sarkari yojana, mukhyamantri yojana, pradhan mantri yojana,kisan yojana, kisan mitra yojana registration

haryana kisan mitra yojana pics

Table Of Content

Haryana Kisan Mitra Yojana 2020 हरियाणा किसान मित्र योजना 2020

प्रधानमंत्री मोदी के मिशन किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन के तहत हरियाणा राज्य में किसान मित्रों की नियुक्ति की जायेगी। इस योजना की घोषणा अगस्त 2020 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गयी है। योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि समस्याओं का समाधान करना एवं आधुनिक तरीके से  खेती की जानकारी से अवगत करवाना है। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके गौरतलब है कि हरियाणा राज्य में वर्तमान में 17 लाख किसान है मुख्यमंत्री के अनुसार प्रत्येक 100 किसानों पर 1 किसान मित्र की नियुक्ति की जायेगी। किसान मित्र किसानों को कृषि कल्याणकारी योजनाओं, कृषि क्षेत्र में हो रही नयी शोधों और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी से सम्बंधित प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। किसान मित्रों की नियुक्ति वालंटियर स्तर पर की जायेगी। आइये जाने योजना की अब तक की जानकारी।

Haryana Kisan Mitra Yojana Uddeshya हरियाणा किसान मित्र योजना का उद्देश्य 

इस योजना की घोषणा कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित हुए किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से की गयी है। इस योजना की शुरुआत  केंद्र सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज में हरियाणा राज्य को कृषि के लिए मिले रु 3900 करोड़ की राशि में से किया जाएगा। योजना के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने से सम्बंधित मदद करने के लिए किसान मित्रों की नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में 17 लाख किसान है, इनमें प्रत्येक सौ किसानों के समूह पर एक किसान मित्र को नियुक्त किया जाएगा। इस आधार पर लगभग 17 हज़ार किसान मित्रों की नियुक्ति की जायेगी। जो किसानों को कृषि में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ हीं राज्य में बेरोजगारो को रोजगार भी प्राप्त होगा।

Haryana Kisan Mitra Yojana Eligibility हरियाणा किसान मित्र योजना की पात्रता 

  • किसान मित्र भर्ती योजना में आवेदन केवल हरियाणा के मूल निवासी पात्र होंगे।
  • योजना का लाभ 2 हेक्टेअर या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानो को प्राप्त होगा।
  • लीज पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसान भी योजन्ना का लाभ ले सकेंगे।
  • बागवानी, पशुपालन, डेयरी मत्स्य पालन आदि क्षेत्र के किसान भी किसान मित्र योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Haryana Kisan Mitra Yojana Documents हरियाणा किसान मित्र योजना दस्तावेज़ 

  • किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए
  • कृषि भूमि के डाक्यूमेंट्स
  • यदि लीज पर भूमि है तो लीज एग्रीमेंट के डाक्यूमेंट्स
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आधार लिंक्ड होना चाहिए

Haryana Kisan Mitra Yojana Benefits हरियाणा किसान मित्र योजना के लाभ 

  • किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती कार्य की जानकारी होने से कृषि उपज में वृद्धि होगी।
  • लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकेगा।
  • किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
  • किसान मित्रों की नियुक्ति से राज्य में रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा।

Haryana Kisan Mitra Yojana 2020 Registration  हरियाणा किसान मित्र योजना रजिस्ट्रेशन 2020

किसान मित्र योजना में रजिस्ट्रेशन की जानकारी से सम्बंधित सूचना जारी नहीं की गयी है। योजना में ऑनलाइन /ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा जैसे हीं किसान मित्र योजना में रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध होगी। इस चैनल पर अपडेट किया जायगा।

योजना की जानकारी का स्त्रोत अमर उजाला समाचार पत्र है।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

अब डाकिया भी जीवन प्रमाण पत्र बनायेंगे

व्हाट्सएप से पैसा ट्रान्सफर करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना

Leave a Reply