E-CHHAWANI Portal and App ई-छावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप

e-chhawani app, e-chhawani portal, e-chhawani app download process, e-chhawani portal registration process, e-chhawani poratl ke labh, e-chhawani app se labh, e- chhawani portal kya hai, kendriya yojana, srkari yojana, pradhan mantri yojana, mukhyamantri yojana, citizen service yojana, ई -छावनी एप, ई -छावनी पोर्टल, नागरिक सेवा पोर्टल

Table Of Content

E-CHHAWANI Portal and App ई-छावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप

 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 16 फरवरी 2021 को नई दिल्ली में ई-छावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। 20 लाख से अधिक निवासियों को ऑनलाइन नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए पोर्टल (https://echhawani.gov.in/) बनाया गया है। देश भर में 62 छावनी बोर्ड।

पोर्टल के माध्यम से, छावनी क्षेत्रों के निवासी पट्टों के नवीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पानी और सीवरेज कनेक्शन, व्यापार लाइसेंस, मोबाइल शौचालय लोकेटर और विभिन्न प्रकार के करों और शुल्क के भुगतान जैसी बुनियादी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस पोर्टल और एप के माध्यम से देश के 62 छावनी बोर्ड के निवासियों को ऑनलाइन नागरिक सेवा लाभ प्राप्त होगा। नागरिकों को अब किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत दस्तावेज बनवाने के लिए ई – छवानी वेबपोर्टल के माध्यम से अपने राज्य के छावनी बोर्ड के वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद शिकायत/समस्या /दस्तावेज बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में ई -छावनी इंस्टाल करने के द्वारा भी ऑनलाइन नागरिक सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आइये जाने योजना की विस्तृत जानकारी।

E-Chhawani Portal/App ke Labh ई-छावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप के लाभ

  • यह पोर्टल छावनी बोर्डों की सेवा वितरण प्रणाली को प्रभावी तरीके से नागरिकों को उपलब्ध करावाने और सरकारी कार्यप्रणाली एवं नागरिकों के बीच पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बनाया गया है। जिससे सरकारी दस्तावेजों को बनवाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
  • ई-छावनी पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से छावनी क्षेत्रों के निवासी पट्टों के नवीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पानी और सीवरेज कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, मोबाइल टॉयलेट लोकेटर और विभिन्न प्रकार के करों और शुल्कों के भुगतान जैसी बुनियादी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • इसके अलावा संपत्ति की फाइलिंग और भवन कर, किराए की वसूली और सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग जैसी अन्य सेवाएं जल्द ही पोर्टल में जोड़ी जाएंगी।
  • छावनी बोर्ड के निवासी अब घर बैठे  एक हीं पोर्टल/ मोबाइल एप ई -छावनी के माध्यम से नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

E-Chhawani Portal Registration Process   ई-छावनी पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया

  • नागरिक सेवा का लाभ ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए ई – छावनी पोर्टल लिंक पर्क्लिक करिए।
  • इस पेज में अपने राज्य के छावनी बोर्ड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके राज्य के छावनी बोर्ड का पोर्टल खुल जाएगा।
  • अब पोर्टल पर दिए लॉग इन विकल्प पर क्लिक करने के बाद नागरिक अथवा कर्मचारी में से एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद भाषा English/Hindi का चयन करने के बाद मोबाइल नम्बर लिखना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़े विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और छावनी बोर्ड का चयन करना होगा।
  • इसके बाद दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर  प्राप्त OTP लिखना होगा।
  • इसके बाद नागरिक सेवाओं से सम्बंधित पेज लिंक पर क्लिक करने के माध्यम से ऑनलाइन सेवा के लिए आवेदन अथवा शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।

E-Chhawani App Download Process   ई-छावनी एप डाउनलोड की प्रक्रिया

  • स्मार्टफोन की सहायता से नागरिक सेवा का लाभ उठाने के लिए ई -छावनी एप डाउनलोड करना होगा।
  • एंड्राइड बेस्ड स्मार्टफोन में ई -छावनी एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सर्च बार में ई -छावनी एप लिख कर सर्च विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ई -छावनी एप के नीचे दिए विकल्प इनस्टॉल पर क्लिक करने पर एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • फिर ओपन विकल्प पर क्लिक कररने के बाद एप में रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद नागरिक सेवाओं का लाभ एप के जरिये उठाया जा सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मेरा राशन एप की मुख्य विशेषताएं

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल सक्षरता अभियान

व्हीकल स्क्रैप पालिसी 2021

Leave a Reply