Covid 19 Vaccine Online Registration Process कोविड 19 वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

covid 19 vaccine, covid 19 vaccination, vaccine registration, how to register for vaccination, covid 19 vaccine registration process, covid 19 ii phase vaccination, 2nd phase vaccination eligibility, documents for vaccination, covid 19 vaccination webportal, कोविड 19 वैक्सीन

Table Of Content

Covid 19 Vaccine Online Registration Process कोविड 19 वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

कोविड वैक्सीन को 16 जनवरी, 2021 को लॉन्च किया गया था। पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को शामिल किया गया था। COVID 19 वैक्सीन प्राप्त करने वाला दूसरा समूह 1 जनवरी, 2022 तक 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमारी से पीड़ित स्थितियों वाले होंगे। इस समूह के लिए टीकाकरण 1 मार्च 2021 से शुरू हो चुका है। कोविड 19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिए  CoWIN.gov.in वेबपोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके अतिरिक्त cowin app के जरिये रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा। नागरिको को cowin वेबपोर्टल  के माध्यम से रजिस्टर करने के दो विकल्प दिए गएँ हैं। आप register yourself या register with Arogya Setu विकल्प के माध्यम से टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

नागरिकों में cowin app को लेकर भ्रम की स्थिति को बनी हुयी है। इस भ्रम को दूर करने के लिए केन्द्रीय परिवार एवं स्वास्थ मंत्रालय द्वारा सूचना जारी की गयी है कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध cowin app के माध्यम से केवल आधिकारिक लॉग इन संभव है। आम नागरिकों को पोर्टल के माध्यम से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आइये जाने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी।

Covid 19 Vaccine Second Phase Eligibility   कोविड 19 वैक्सीन दूसरे चरण के लिए पात्रता

  • 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक
  • 45-59 वर्ष के बीच के किसी भी बीमारी से पीड़ित सभी नागरिक

Documents for Covid 19 Vaccine Second Phase   कोविड 19 वैक्सीन दूसरे चरण के लिए डाक्यूमेंट्स

  • आयु प्रमाण पत्र
  • बीमारी से पीड़ित होने या कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके नागरिकों को बीमारी से सम्बंधित मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।

Covid 19 Vaccine Online Registration Process कोविड 19 वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए CoWIN.gov.in वेबपोर्टल लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद अपनी सुविधानुसार Register/Sign in yourself या Register with Arogya Setu विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • register yourself पर क्लिक करने पर दुसरे पेज में मोबाइल नंबर लिखना होगा। फिर get OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • OTP लिखने के बाद verify OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद Register विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद Add विकल्प पर क्लिक करके अपने घर के तीन सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा। अर्थात एक मोबाइल नम्बर से रजिस्टर्ड व्यक्ति तीन और सदस्यों का वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेगा।
  • add विकल्प पर क्लिक करने के बाद सदस्यों से सम्बंधित विवरण हारना होगा।
  • इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड व्यक्ति के नाम से डैशबोर्ड खुल जाएगा इस पेज में booking  appointment for vaccination विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब वैक्सीनेशन के लिए समय और सेण्टर बुक करना होगा।
  • इसके बाद appointment successful का मेसेज आएगा। इस मेसेज के में download का विकल्प दिया होगा।
  • download विकल्प पर क्लिक करके अपॉइंटमेंट लैटर को डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकलना होगा।
  • अब वैक्सीनेशन सेण्टर पर जाते वक्त अपॉइंटमेंट रसीद साथ लेकर जाना आवश्यक होगा।

कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

व्हीकल स्क्रैप पालिसी 2021

मेरा राशन एप की मुख्य विशेषताएं

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल सक्षरता अभियान

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

Leave a Reply