Bhraman Darshan Yojana 2021 Online Apply भ्रमण दर्शन योजना 2021ऑनलाइन आवेदन

bhraman darshan, bhraman darshan yojana, matsya paalakon ke liye bhraman darshan yojana, bhraman darshan yojana 2021, भ्रमण दर्शन योजना 2021, भ्रमण दर्शन योजना 2021ऑनलाइन आवेदन, bhraman darshan yojana eligibility, bhraman darshan yojana kriyanvyan, bhraman darshan yojana onilne application process, bihar govt scheme, state govt scheme, mukhyamantri yojana, pradhanmantri yojana, matsya paalan yojaa, kisan yojana, pashupaalak kisan yojana

bhraman darshan scheme

Table Of Content

Bhraman Darshan Yojana 2021 Online Apply भ्रमण दर्शन योजना 2021ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री मोदी का मिशन वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों को कृषि कार्य के साथ ही पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020 में मत्स्य संपदा योजना का संचालन किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकारे भी किसानों के प्रोत्साहन हेतु शिविरों के माध्यम से मत्स्य पालन की प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके इसी कड़ी में बिहार सरकार द्वारा मत्स्य पालक किसानों के लिए भ्रमण दर्शन योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के तहत राज्य के अन्दर विकसित आर्द्र भूमि प्रक्षेत्रों में संचालित चौर विकास, समेकित मत्स्य पालन और बायोफ्लॉक तकनीक के विषय में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसका लाभ उठाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कम सकेंगे। इस योजनाका लाभ राज्य के मत्स्य पालक और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों और मत्स्य पालन योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान उठा सकेंगे। बिहार राज्य में संचालित भ्रमण दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य निर्देशालय  बिहार  की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 है। आइये जाने योजना में आवेदन की जानकारी।

Bhraman Darshan Yojana ka Uddeshya   भ्रमण दर्शन योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य मत्स्य पालक किसानों का मार्गदर्शन करना है। योजना के तहत मत्स्य पालको को राज्य के अन्दर विकसित मत्स्य पालन की विकसित नवीनतम तकनीक की जानकारी भ्रमण दर्शन करवाने के माध्यम से उपलब्ध करवाना है। जिससे मत्स्य पालक अपने गाँव में ही मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक का प्रयोग करने में सक्षम हो सकें। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के 12000 किसानों को भ्रमण दर्शन के लिए चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम में भरम के माध्यम से प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी जिलों के मत्स्य पालक किसान 16 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Bhraman Darshan Yojana Eligibility   भ्रमण दर्शन योजना की पात्रता 

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक मत्स्य पालन कार्य निजी /पट्टा, सरकारी तालाब /जलकर में कर रहा हो।
  • मत्स्य पालन के इच्छुक किसान जो सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हों।
  • ब्लाक स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रगतिशील सक्रीय सदस्य हों।
  • विभागीय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर मत्स्य पालन कार्य कर रहें किसान।
  • संसाधनों के आभाव में मत्स्य पालन कार्य करने में असमर्थ किसान।

Bhraman Darshan Yojana implementation    भ्रमण दर्शन योजना का क्रियान्वयन 

  • योजना के तहत मत्स्य पालक किसानों के कुल 400 ग्रुप/बैच बनाए जायेंगे।
  • प्रत्येक ग्रुप में 30 किसान होंगे इस प्रकार योजना में कुल 12000 किसानों का चयन किया जाएगा।
  • प्रत्येक बैच को अलग -अलग राज्य के अन्दर मत्स्य विकसित आर्द्र भूमि प्रक्षेत्रों में संचालित चौर विकास, समेकित मत्स्य पालन और बायोफ्लॉक तकनीक के विषय में प्रशिक्षण का लाभ भ्रमण दर्शन के दौरान प्रदान किया जाएगा।

Bhraman Darshan Yojana Online Application Process   भ्रमण दर्शन योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

  • योजना में आवेदन ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 है।
  • भ्रमण दर्शन योजना 2021-22 के लिए आवेदन हेतु लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने से पंजीकरण फॉर्म खुलेगा जिसमें माँगी गयी सभी सूचनाएं भरने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद बनाये गए लॉग इन आईडी की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • फिर मत्स्य योजनाओं में से भ्रमण योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना होगा।
  • योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जानकारी पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद प्राप्त हो सकेगी।

भ्रमण दर्शन योजना से सम्बंधित समस्या के समाधान के लिए नीचे दिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है –

मत्स्य निर्देशालय टोल फ्री नंबर – 1800-345-6185

योजना की पीडीएफ फाइल की जानकारी के लिंक पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

मध्य प्रदेश कृषक मित्र प्रशिक्षण योजना आवेदन 2021

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण 2021

नयी शिक्षा नीति की नयी योजनओं की घोषणा