Atal Bihari Shramik Aavagaman Yojana अटल बिहारी श्रमिक आवागमन योजना

shramik aavagaman yojana, atal bihari shramik aavagaman yojana, haryana shramik aavagaman yojana, free bus pass yojana, shramik aavagaman yojana features, haryana nirman shramik welfare board scheme, haryana govt scheme, sarkari yojana, shramik kalyan yojana, free bus yatra yojana, shramik nishulk bus yatra yojana

atal bihari shramik aavagaman yojana pics

Table Of Content

Atal Bihari Shramik Aavagaman Yojana अटल बिहारी श्रमिक आवागमन योजना

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में ‘द हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्क्स वेलफेयर बोर्ड’ की 19 वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्माण श्रमिको के सामाजिक कल्याण से समबन्धित अनेक नियमों को लागू करने पर विचार किया गया। बैठक में भवन निर्माण कार्य में लगे पुरुष एवं महिला श्रमिक की दैनिक आय के आधार पर फ्री ट्रांसपोर्ट पास, महिला श्रमिकों की स्वच्छता के मद्देनजर सैनेटरी नैपकीन वितरण, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि, श्रमिको के लिए चार धाम यात्रा की योजना, कंस्ट्रक्शन साइटों पर श्रमिको के लिए सस्ता खाना मोबाइल वैन शुरू करने और श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए कन्यादान राशि से सम्बंधित योजनाओं पर विचार किया गया है।

श्रमिको को फ्री बस सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा श्रमिक विभाग के अधिकारियों को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श करके योजना का कार्यरूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस  योजना का नाम अटल बिहारी श्रमिक आवागमन योजना रखा जाएगा। योजना के लागू होने पर निर्माण श्रमिको फ्री बस पास बनवाना होगा। आइये जाने योजना से निर्माण श्रमिक किस प्रकार लाभान्वित होंगे?

Atal Bihari Shramik Aavagaman Yojana Features अटल बिहारी श्रमिक आवागमन योजना की विशेषताएं 

निर्माण श्रमिक चार धाम यात्रा योजना

हरियाणा राज्य परिवहन के सहयोग से भवन एवं निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए चार धाम यात्रा योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। योजना के तहत ट्रायल के तौर पर किसी एक धाम की यात्रा पर बस भेजी जायेगी। जिसमें भवन एवं निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक मुफ्त यात्रा पर जा सकेंगे। इस योजना के सफल रहने पर योजना को विस्तृत रूप में प्रदेश में लागू किया जाएगा।

निर्माण श्रमिकों के लिए मुफ्त बस सेवा

योजना के तहत कम आय वाले निर्माण श्रमिकों को घर से कार्यस्थल और कार्य स्थल से वापस घर आवागमन के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुफ्त बस सेवा का लाभ श्रमिक प्रदेश के रोडवेज बस में प्राप्त कर सकेंगे। श्रमिकों को राज्य परिवहन बस पास बनवाना होगा। इस बस पास का खर्च हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्क्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अतिरिक्त भवन और अन्य निर्माण कार्य से जुड़े राज्य के श्रमिकों के लिए निम्नलिखित सुविधाओं की भी घोषणा की गयी है-

  • महिला श्रमिको की स्वच्छता की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग को एनटीपीसी की तर्ज पर एटीएम नुमा सैनेटरी नैपकीन वितरण मशीन लगाने की योजना पर कार्य करने का निर्देश दिया है।
  • हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्क्स वेलफेयर बोर्ड की तरफ से श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर एक लख एक हज़ार की कन्यादान राशि को दो किश्तों में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पहली किश्त रु 50,000 शादी से पहले मिलेगी। इसके लिए बेटी की शादी के कार्ड को आवेदन फॉर्म के साथ लगाना आवश्यक होगा। दूसरी किश्त रु 51,000 की शादी के बाद प्राप्त होगी।
  • भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिको को विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि में रु 500 की वृद्धि की जायेगी।
  • श्रमिकों के लिए निर्माण कार्यस्थल से चलकर अन्त्योदय कैंटीन तक सस्ता भोजन लेने जाना संभव नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए निर्माण कार्यस्थल पर मोबाइल वैन के माध्यम से सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने का निर्देश दिया है। इस योजना को पहले गुरुग्राम में शुरू किया जाएगा। परियोजना के सफल होने पर पूरे राज्य में योजना का विस्तार किया जाएगा।

अटल बिहारी श्रमिक आवागमन योजना के तहत फ्री बस पास बनवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। योजना के दिशा – निर्देश लागू होने पर मैं बस पास आवेदन की जानकारी आपके साथ शेयर करुँगी।

नोट- लेख में दी गयी जानकारी का स्त्रोत समाचार पत्र के समाचार पर आधारित है।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

मेडिकल स्टोर लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रान्ति योजना

मर्चेंट नेवी में करियर के विकल्प

Leave a Reply