Aadhar card update/correct karne ki jankari । आधार कार्ड अपडेट /सुधार करने की जानकारी

Online Aadhar card update karne ki Prakriya, Daak se Aadhar card update karne ki Prakriya, Namankan kender dwara aadhar card update karna,Aadhar card offline update karne ki Prakriya, Aadhar card update/correct karne ki jankari , आधार कार्ड अपडेट /सुधार करने की जानकारी

aadhaar-card-correction-process PIC

 

Table Of Content

Aadhar card update/correct karne ki jankari । आधार कार्ड अपडेट /सुधार करने

की जानकारी

आजकल आईडी प्रूफ , एडरैस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है। किसी भी सरकारी सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कर्ड को लिंक करने की आवश्यकता होती है। किन्तु यदि आपके आधार कार्ड में लिखी हुई जानकारी जैसे फोन नम्बर, घर का पता,पैन कार्ड नम्बर, बैंक अकाऊन्ट नम्बर आदि गलत दर्ज हो गयी हो तो आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस असुविधा से बचने के लिए आधार कार्ड  में सुधार या  अपडेट करवाना आवश्यक हो जाता है।

आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट किया जा सकता है। तो आईए जाने इस लेख के माध्यम से आधार कार्ड में सुधार करके अपडेट करने की जानकारी। 

आधार कार्ड को ऑफलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया (Aadhar card offline update karne ki Prakriya):

नामांकन केन्द्र द्वारा अपडेट करने की प्रक्रिया (Namankan kender dwara Aadhar card update karna) :

  • आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको किसी भी आधार कार्ड नामांकन केन्द्र में आवश्यक सभी ओरिजनल दस्तावेज और उसकी एक – एक फोटोकापी के साथ जाना होगा।
  • आधार कार्ड नामांकन केन्द्र पर सभी दस्तावेजों को फिर से स्कैन करके अपडेट किया जाएगा।
  • आधार नामांकन केंद्र द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको रूपए 25 का शुल्क देना होगा।
  • यदि आपने नाम, जन्म तिथि या घर के पते में सुधार करवाया है। तो आपको आधार कार्ड अपडेट की सूचना आपके द्वारा दर्ज करवाए गए पते पर लैटर के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • यदि आपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में सुधार करवाया है। तो आधार कार्ड अपडेट की सूचना आपको एसएमएस द्वारा प्राप्त होगी।
  • इस विधि द्वारा आधार कार्ड अपडेट होने में कम से कम तीन हफ्ते का समय लग सकता है।

डाक द्वारा आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया(Daak se Aadhar card update karne ki Prakriya) :

  • इस विधि द्वारा आधार कार्ड में  करेक्शन करवाने के लिए आपको ऑनलाइन uidai.gov.in लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इस फॉर्म  में दिए सभी विकल्पों को अपने पहले से बने आधार कार्ड की भाषा में हीं भरना होगा।
  • फिर  जिस विकल्प में आपको सुधार करवाना है, उसके सामने टिक का निशान लगाना होगा।
  •  इसके बाद आधार कार्ड के लिए आवश्यक  सभी दस्तावेज की फोटोकापी को स्वप्रमाणित करने के लिए हस्ताक्षर करने बाद फार्म के साथ संलग्न करके, लिफाफे के ऊपर आधार कार्ड अपडेट/सुधार लिखकर  पोस्ट करना होगा।
  • अपने प्रदेश के शहर या गाँव के आधार अपडेट केंद्र का पता जाने के लिए आधार अपडेट सेंटर  लिंक का प्रयोग करिए।

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया (Online Aadhar card update karne ki Prakriya) :

  • इसके लिए आप के पास आधार कार्ड में दर्ज किया हुआ मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। क्योंकि सेल्फ सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आधार डिटेल्स को अपडेट करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त  वन टाइम पासवर्ड को दर्ज करना होगा। तभी अपडेट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने के लिए  आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर क्लिक करिए।

  • इस पेज पर दिए विकल्प update Portal home पर क्लिक करिए। पेज का चित्र देखिये

  • इस पेज में आपको अपने आधार कार्ड का नंबर लिखना होगा।
  • इसके बाद टेक्स्ट वेरिफिकेशन कोड लिखने के बाद send OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP का मैसेज आएगा। इस पासवर्ड की सहायता से सेल्फ सर्विस पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद data update request विकल्प पर क्लिक करना होगा। देखिये जो पेज खुलेगा उसका चित्र

  • इसके बाद अपडेट करवाने की जानकारी की सत्यता को प्रमाणित करने के लिए स्वप्रमाणित डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्कैन करके  अपलोड करना होगा। फिर  सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया के पुरे होने के बाद आपके आधार कार्ड में  पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से आप अपडेट स्टेटस विकल्प पर क्लिक करके आधार कार्ड अपडेट के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

राष्ट्रिय खेल प्रतिभा खोज योजना

केंद्र सरकार की रेल सहयोग योजना

केंद्र सरकार की शाला अस्मिता योजना

 

 

Leave a Reply