Aadhar Card Mein Apna Naam Update Karna आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करना

Aadhar Card Mein Apna Naam Update Karna, Aadhar Card Update , आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करना, AADHAR CARD MEIN ONLINE APNA NAAM UPDATE KARNE KI PRAKRIYA , AADHAR CARD ONLINE UPDATE

Table Of Content

Aadhar Card Mein Apna Naam Update Karna आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करना

डिजिटल इंडिया की दुनिया में आधार कार्ड नाम के प्रमाण के (आईडी प्रूफ) रूप में काम करता है। इन्टरनेट से ऑनलाइन सभी सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा सभी नागरिकों को यूनिक आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड बनवाना आवश्यक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इन्टरनेट से घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट एवं मोबाइल नंबर से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

ऐसे में यदि आपने आधार कार्ड में स्वयं से सम्बंधित कोई भी जानकारी अपने अन्य आईडी प्रूफ दस्तावेजो से भिन्न दर्ज करवा दी है। तो आप आधार कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का प्रयोग करने में असफल हो सकते हैं।

इस समस्या के समाधान हेतु आप ऑनलाइन या आधार कार्ड केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। आइये जाने इस लेख के माध्यम से आधार कार्ड में ऑनलाइन अपने नाम को अपडेट करने की जानकारी।


आधार कार्ड में ऑनलाइन अपना नाम अपडेट करने की प्रक्रिया AADHAR CARD MEIN ONLINE APNA NAAM UPDATE KARNE KI PRAKRIYA

  • आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करने के लिए uidai.gov.in पर क्लिक करिए।
  • इस पेज पर Update Aadhar Details online विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज में Proceed विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज में अपना आधार कार्ड नंबर एवं वेरिफिकेशन टेक्स्ट लिखने के बाद send OTP विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके द्वारा आधार कार्ड में दर्ज किये गए मोबाइल पर OTP का मेसेज आएगा। इस OTP को आप को Enter received OTP विकल्प में लिखना है। इसके बाद login विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब Name के आगे दिए चेक बॉक्स पर क्लिक करके सेलेक्ट करना है फिर SUBMIT विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज में अपना सही नाम लिखकर Submit update request विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब चित्र की भांति चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद Proceed विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने नाम के प्रमाण के रूप में डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को फॉर्म में ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
  • नाम के प्रमाण के रूप में आप वोटर आईडी कार्ड , पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक अपलोड कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज में Yes विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद BPO service provider विकल्प में से अपने निकट के केंद्र को सेलेक्ट करने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। जिसे आपको याद रखना होगा। क्योंकि इस नंबर की सहायता से आप अपने आधार कार्ड अपडेट होने के स्टेटस की जाँच कर पायेंगे।
  • फिर आपका आधार कार्ड अपडेट होने का मेसेज आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। इसके पश्चात आप अपने अपडेटेड आधार कार्ड को ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

आधार कार्ड अपडेट स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

अन्य योजनाओं को पढ़िए हिंदी में :

आधार कार्ड में पता ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की फ्रेंचाइजी से कमाने का अवसर

केंद्र सरकार की वरुण मित्र योजना



Leave a Reply