बिहार मुख्यमंत्री की कन्या उत्थान योजना -2020-21 Bihar Mukhyamantri kanya utthaan yojana-2020-21

MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAAN YOJANA KA UDDESHYA, MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAAN YOJANA KI, Bihar Mukhyamantri kanya utthaan yojana-2020, VISHESHTAYEN, MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAAN YOJANA KE LIYE PATRTA , मुख्यमंत्री की कन्या उत्थान योजना, कन्या उत्थान योजना

कन्या उत्थान योजना PIC

Table Of Content

बिहार मुख्यमंत्री की कन्या उत्थान योजना -2020-21  Bihar Mukhyamantri kanya utthaan yojana-2020-21

देश के बिहार राज्य में कन्या बाल विवाह जैसी कुप्रथा आज भी व्याप्त है। जिसके कारण  देश में साक्षरता का अनुपात भी अन्य राज्यों की तुलना में कम है। बिहार राज्य  से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए  राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग द्वरा संचालित किया जाएगा। योजना की घोषणा अक्टूबर 2018 में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वरा की गई है।  कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य राज्य में लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बाल विवाह को रोकने के अभियान को सफल बनाना है। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य (MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAAN YOJANA KA UDDESHYA) 

  • यजन का उद्देश्य राज्य की लड़कियों का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण करना है।
  • राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना।
  • राज्य में लड़कियों के जन्म से लेकर सभी टीकाकरण हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकन की व्यवस्था करना जिससे मृत्यु दर में कमी आये एवं लिंग अनुपात बराबर हो सके।
  • पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देना।
  • प्रदेश की लड़कियों के बाल विवाह पर रोक लगाना।
  • लड़कियों को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने हेतु आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा को  को बढ़ावा देना।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की विशेषताएं  (MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAAN YOJANA KI VISHESHTAYEN) 

  • कन्या के जन्म पर माता-पिता के बैंक अकाउंट में राज्य सरकार की और से रूपए 2000 जमा किये जाने का प्रावधान है।
  • कन्या के एक वर्ष पूरा होने पर उसका आधार कार्ड बनवाने पर रूपए रूपए 1000 प्रदान किये जाना निर्धारित किया गया है।
  • बालिका के सभी टीकाकरण समयानुसार पूरा करने पर माता-पिता के बैंक खाते में रूपए 2000 राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित किया जाएगा।
  • बालिका के 12 वीं कक्षा पास करने पर अविवाहित होने की शर्त पर राज्य सरकार द्वारा 10 हज़ार रूपए दिए जायेंगे।
  • ग्रेजुएशन पूरा करने पर रूपए 25 हज़ार दिए जायेंगे।
  • लड़कियों की सेनेटरी नैपकिन के लिए रूपए 300 दिए जायेंगे।
  • 3 वर्ष से 6 वर्ष की बालिकाओं के स्कूल ड्रेस के लिए प्रति वर्ष रूपए 400 प्रदान किये जायेंगे।
  • इस प्रकार बिहार राज्य में एक बीपीएल  परिवार की दो कन्याओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक रूपए 54100 दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता  (MUKHYAMANTRI KANYA UTTHAN YOJANA KE LIYE PATRTA) 

  • राज्य की सभी वर्गों की अविवाहित कन्याओं को 12 वीं कक्षा पास करने पर रूपए  10 हज़ार प्रदान किये जायेंगे।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त, अर्धसरकारी  मान्यता प्राप्त स्कूलों , राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों ,मदरसा बोर्ड एवं संस्कृत विद्यालय से 12 वीं कक्षा पास करने वाली छात्राएं योजना का लाभ उठा पाएंगी।
  • प्रदेश के विश्वविद्यालय से  ग्रेजुएशन पास करने वाली विवाहित अथवा अविवाहित छात्राएं रूपए 25 हज़ार प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।

Update:

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन 2020-21 Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Application 2020-21

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन की ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। इस योजना में आवेदन अब ऑनलाइन हीं स्वीकार किये जायेंगे।
  • कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बालिका (इंटरमीडिएट ) प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2020 में 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी पात्र छात्रायें ई -कल्याण,बिहार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
  •  कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करिए।
  • इस पेज में अपनी पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 अथवा मुख्यमंत्री बालक /बालिका (10 वीं पास) प्रोत्साहन योजना  लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद click here to apply लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज में आवेदक बालिका को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बिहार बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कुल अंकयजन्म तिथि लिखना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड लिखे के बाद login विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कन्या उत्थान योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा। अंत में submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके आवेदन पत्र संख्या स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। इस संख्या को सेव कर लेना आवशयक है।
  • आवेदन पत्र की स्थिति जांचने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन से सम्बस्न्धित पीडीएफ फाइल दोव्लोअद करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए।

योजना में ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित समस्या के निदान के लिए mkuynic@gmail.com ईमेल आईडी का प्रयोग किया जा सकता है।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

रीजनल कनेक्टिविटी योजना, मध्य प्रदेश 

पेट्रोल पंप डीलरशिप के आवेदन की जानकारी

केंद्र सरकार की अटल भूजल योजना -2018

 

 

 

A

 

Leave a Reply