उ. प्र.-जसुनवाई/शिकायत निस्तारण योजना । UP-Jansnwai/ shikayat Nistaran Yojana

उत्तर प्रदेश -जनसुनवाई योजना,उ.प्र. जनसुनवाई /शिकायत निस्तारण योजना,UP Jansunwai yojana,UP jANSUNWAI/shikayat nistaran yojana

jansunwai portal image

 

Table Of Content

उ. प्र.-जसुनवाई/शिकायत निस्तारण योजना । UP-Jansnwai/ shikayat Nistaran Yojana

देश में तकनिकी के माध्यम से जनसाधारण और सरकार के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसुनवाई योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के तहत ऑनलाइन भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसाधारण अपनी शिकायत उत्तर प्रदेश के ई-संवाद वेब पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर अपने शकायत निस्तारण की स्थिति जाँच करने, अनुस्मारक भेजने एवं शिकायत निवारण सम्बन्धी अपने सुझाव भेजने की भी सुविधा उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई हेतु शिकायत दर्ज करने के लिए जनसुनवाई मोबाइल एंड्राईड ऐप का भी निर्माण किया गया है। आप इस ऐप को स्मार्ट फ़ोन में उपलब्ध प्ले स्टोर ऐप से डाउनलोड करके अपने इमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से साईंन इन करने के बाद मोबाइल से भी किसी भी सरकारी कर्मचारी, कार्यो अथवा सामाजिक समस्या से सम्बंधित शिकायत अथवा सहायता हेतु सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

किसी अप्रिय घटना अथवा दुर्घटना से सम्बंधित शिकायत एवं सहायता तुरंत प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा  उत्तर प्रदेश शिकायत निवारण हेल्पलाइन नंबर-1076 का भी संचालन किया गया है।

किन विषयों से सम्बंधित शिकायत नहीं दर्ज करनी है (Kin Vishayon Se Sambandhit Shikayat Nahi Darj karni hai):

  • सूचना का अधिकार से संबधित मामले।
  • माननीय न्यायालय में विचाराधीन मामले।
  • आर्थिक सहायता  या नौकरी दिए जाने की मांग।
  • सरकारी सेवकों के सेवा सम्बन्धी मामले (स्थान्तरण सहित) जब तक की सेवा से सम्बंधित सारे विकल्प का प्रयोग न कर लिया गया हो।
  • सुझाव।

उ.प्र. ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (UP Online Shikayat Darj karne ki Prakriya):

  • अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने हेतु  ई-संवाद  पर क्लिक करिए पेज का चित्र देखिये नीचे:

ई-संवाद

  • इस पेज पर शिकायत पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करने पर ऑनलाइन आवेदकों के लिए अस्वीकरण विकल्प लिखा हुआ आएगा।आपको इस विकल्प के अंतर्गत दिए हुए श्रेणियों को पढ़ कर दिए हुए विकल्प चेक बॉक्स पर टिक करना है। फिर सबमिट करें विकल्प पर क्लिक करना है। पेज की फोटो देखिये नीचे :

  • फिर इस पेज में दिए एंटी करप्शन पोर्टल पर क्लिक करना है  इसके बाद जो पेज खुलेगा उसका चित्र देखिये नीचे :

पंजीकरण इमेज

  • इस पेज पर अपने मोबाइल नंबर या इमेल आईडी लिखने के बाद दिए हुए कोड को लिखना है और SUBMIT AND GENERATE OTP विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके दिए हुए मोबाइल नंबर या इमेल आईडी पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आयेगा OTP लिखने के बाद SUBMIT विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुल कर आ जायेगा फॉर्म का  चित्र देखिये नीचे :

शिकायत दर्ज

  • अब आपको अपनी शिकायत इस पेज दिए विकल्प हिंदी/ इंग्लिश में से किसी एक भाषा पर क्लिक करके उस भाषा में अपनी शिकायत लिख कर, उस शिकायत से सम्बंधित विभाग एवं आधिकारी के विकल्प का चयन करने के बाद उस शिकायत से सम्बंधित ऑडियो या विडियो संलन करने के बाद सन्दर्भ सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अपनी शिकायत से सम्बंधित ऑडियो या विडियो संलग्न करना अनिवार्य है।

शिकायत की स्थिति जाँच करने के लिए सन्दर्भ की स्थित देखें पर क्लिक करिए।

शिकायत निस्तारण में विलम्ब होने पर अनुस्मारक भेजने हेतु  रिमाइंडर भेजे पर क्लिक करिए।

शिकायत निस्तारण पर अपनी प्रतिक्रिया भेजने के लिए निस्तारित सन्दर्भ पर फीडबैक पर क्लिक करिए।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी :

 

Leave a Reply