Smart Cities Yojana । स्मार्ट सिटीज योजना

स्मार्ट सिटीज मिशन, स्मार्ट सिटी योजना का उद्देश्य, स्मार्ट सिटी की सुविधाएँ,smart city yojana ke liye chaynit shahr, smart city yojana ki ranniti

smart city image

Table Of Content

Smart Cities Yojana । स्मार्ट सिटीज योजना

देश के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण में रोगमुक्त जीवन शैली का आनंद लेने के लिए प्रधान मंत्री मोदी द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत 25 जून 2015 को किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक प्रदेश में एक स्मार्ट सिटी होना आवश्यक है।

स्मार्ट सिटीज मिशन के लिए चुने हुए शहरों में प्राकृतिक वातावरण का निर्माण किया जायेगा एवं मलिन बस्तियों को शहरों के रूप में नियोजित किया जायेगा। बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर के आसपास नये क्षेत्र को विकसित किया जायेगा।

इस योजना को विकसित करने से रोज़गार सृजन होंगे तथा देश का आर्थिक विकास भी होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 27 अगस्त 2015 को 98 प्रस्तावित स्मार्ट सिटीज की सूचि को जारि कर दिया गया है।

आइये जानते हैं स्मार्ट सिटी के उद्देश्य, सुविधाओं, रणनीतियों और  चुनौतियों के बारे में :

स्मार्ट सिटी का उद्देश्य :

सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन का उद्देश्य ऐसे शहरों को बढ़ावा देना है, जिनके संरचना का आधार स्वच्छ वातावरण, नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाले तकनिकी एवं परिवहन के साधन उपलब्ध कराना है। स्मार्ट सिटीज के दायरे में स्वास्थ के बेहतर विकल्प, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, कला, शिल्प , डेयरी. खेल के सामान, भोजन, फर्नीचर, होजरी आदि सभी विकल्पों को उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त सड़क नेटवर्क से शहर को जोड़कर सस्ती परिवहन सुविधा मुहैया करवाना है।

स्मार्ट सिटी की मूलभूत सुविधाएँ :

  • किफायती आवास खासतौर से गरीबों के लिए उपलब्ध करवाना।
  •  24 घंटा पानी और बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
  • आईटी कनेक्टीविटी की व्यवस्था करना।
  • शहरी आबादी के निकट हीं परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना।
  • शहर के तापमान को संतुलित करने के लिए पार्कों, खेल के मैदान, मनोरंजन के साधन को विकसित करना।
  • शहर को सड़क नेटवर्क से जोड़ कर सस्ते और सुगम परिवहन को उपलब्ध कराना।
  • रोज़गार के अवसर को बढ़ाना।
  • इकोफ्रेंडली वातावरण का विकास करना है।
  • 10 लाख की आबादी पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, स्कूल एवं बैंक की सुविधा होगी।
  • रिहायशी इलाके से 1 किलोमीटर की दूरी पर मेट्रो की व्यवस्था होगी।
  • पूरे शहर में वाईफाई उपलब्ध होगा।

 स्मार्ट सिटी योजना की रणनीति :

  • पैन- सिटी : इसके अंतर्गत परिवहन क्षेत्र में स्मार्ट समाधानों के प्रयोग द्वारा यातायात में लगने वाले समय तथा कीमत को कम करने की सुविधा प्रदान करना है।जल की आपूर्ति हेतु गंदे पानी को पुनः साफ करने के जल प्रबंधन प्रणाली का विकास करना है।
  • हरित क्षेत्र : शहरों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करना।
  • पुनर्विकास : इसके अंतर्गत घनी आबादी वाले क्षेत्र में 50 एकड़ की भूमि की पहचान नागरिकों से सलाह के आधार पर किया जायेगा। इस भूमि पर स्मार्ट सिटी की सुविधाओं के आधार पर नए मॉडल  तैयार करके पुनर्विकास किये जाने का प्रावधान है।

स्मार्ट सिटी का पहले शहर के विकास का कार्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्ष 2011 में गुजरात के अहमदाबाद शहर के निकट गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंसियल टेक (GIFT) के नाम से शुरू कर दिया गया था। ये अन्य स्मार्ट शहरों के विकास के लिए मॉडल का काम करेगा।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुने गए शहरों के नाम :

लिस्ट ऑफ़ सिटीज

अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

 

 

Leave a Reply