मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन की जानकारी पढ़िए हिंदी में। MP Meritorious Students/free laptop Scheme Apply Online

mp mukhyamantri free laptop yojana,mp meritorious students scheme,मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना की पात्रता,track application status online kaise kare,mp medhavi Vidyarthi yojana mein online aavedn kaise kare

medhavi chhatr yojana pic

 

Table Of Content

मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन की जानकारी पढ़िए हिंदी में। MP Meritorious Students/free laptop Scheme Apply Online

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने राज्य के विकास के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया गया है। इसी क्रम में छात्रों की शिक्षा में आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन हेतु मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का संचालन किया गया है। भोपाल के लाल परेड मैदान में मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत विशेष समारोह का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने 12 वीं के मेधावी विद्यार्थी को खूब पढ़ें और आगे बढ़ें का नारा दिया। कार्यक्रम में निजि और सरकारी विद्यालयों के 18,578 छात्रों को रूपए 25,000 लैपटॉप खरीदने के लिए वितरित किया गया है।

अनुसूचित जाति के 5873 छात्र, अनुसूचित जनजाति के 2373 छात्र, पिछड़ा वर्ग के 5617 छात्र, समान्य वर्ग के 4514 छात्रों को मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत मेधवी विद्यार्थी धनराशी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह राशि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थिओं के आधार लिंक बैंक खाते में जमा कराया जायेगा. यह योजाना 6 जून 2017 को घोषित किया गया था।

MP मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का क्रियान्वयन (MP Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Ka kriyanvyan) :

इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश राज्य के तकनिकी शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा शैक्षणीक सत्र 2017-18 से शुरू किया जायेगा।

 MP मेधावी विद्यार्थी फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता (MP Medhavi Vidyarthi free Laptop Yojana ki Patrta):

  • विद्यार्थी का मध्य प्रदेश का निवासी होना चहिये।
  • मध्य प्रदेश के किसी भी निजि अथवा सरकारी विद्यालय के 12 वीं कक्षा का विद्यार्थी होना चाहिए।
  • सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 85% अंक होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए न्यनतम अंक 75% होना चाहिए।

स्नातक की शिक्षा के लिए पात्रता एवं शर्तें (Snatak ki Shiksha ke Liye Patrta Evam Sharte):

  • इंजीनियरिंग क्षेत्र : कोई भी मध्य प्रदेश राज्य का विद्यार्थी जिसका जेईई (JEE) मेन्स परीक्षा में रैंक 50,000 के अंदर होने पर निम्न शर्तों के आधार पर सरकार द्वारा सहायता प्राप्त होगी :
  1.  शासकीय कालेज का प्रशिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा।
  2. यदि प्राइवेट कालेज में दाखिला लेता है तो प्रशिक्षण शुल्क रूपए 1.5 लाख तक का राज्य सरकार देगी।
  • मेडिकल क्षेत्र : जिन छात्रों द्वारा राष्ट्रिय प्रवेश परीक्षा (NEET) के आधार पर किसी भी केंद्र शासकीय , राज्य शासकीय अथवा मध्य प्रदेश के किसी भी प्राइवेट मेडिकल कालेज में लिए जायेगा उन छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता निम्न है :
  1. यदि गवर्मेंट कालेज में प्रवेश लिया है तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुनिश्चित गाँव के अस्पताल में 2 वर्ष तक काम करने का अनुबंध (agreement) करेंगे। इस अनुबंध के आधार पर राज्य सरकार उनके रूपए 10,00000 लाख तक का प्रशिक्षण शुल्क प्रदान करेगी।
  2. यदि मध्य प्रदेश के किसी भी प्राइवेट कालेज में प्रवेश लेता है राष्ट्रिय प्रवेश परीक्षा के आधार पर तो राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित मध्य प्रदेश के गाँव के अस्पताल में 5 वर्ष तक काम करने का अनुबंध कराया जायेगा। इस अनुबन्ध के आधार पर राज्य सरकार द्वारा रूपए 25,00000 प्रशिक्षण शुल्क दिया जाएगा।
  3. विधि की पढ़ाई : इस योजना के तहत पात्र छात्रों द्वारा कॉमन लॉ टेस्ट (CLAT) के माध्यम से राष्ट्रिय विश्वविद्यालय (NLU) में एडमिशन लेने पर प्रशिक्षण शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
  4. मध्य प्रदेश में स्थित भारत सरकार के प्रमुख संस्थान जैसे IIM इंदौर, भोपाल (SPA), योजना तथा वास्तुकला विद्यालय के 5 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के प्रशिक्षण शुल्क राज्य सरकार देगी।
  5.  इस योजना के पात्र छात्रों द्वारा मध्य प्रदेश के सभी गवर्मेंट कालेज जिसमें B.SC, B.COM, B.A ,नर्सिंग ,पालीटेक्निक तथा स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रम प्रवेश लेने पर पढ़ाई का शुल्क राज्य सरकार वहन किया जायेगा।

अन्य शर्ते  :

  • इस योजना के लाभ के लिए मेधावी विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय रूपए 6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ ले रहे छात्रों द्वारा  संस्थान के पाठ्यक्रम समय-सीमा अनुसार कोर्से समाप्त करना होगा।अन्यथा योजना का लाभ बंद कर दिया जायेगा।
  • गवर्मेंट कालेज की प्रशिक्षण शुल्क की राशि संस्थान के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • प्राइवेट कालेज की प्रशिक्षण शुल्क राशि छात्र के बैंक खाते में दी जाएगी।
  • सभी मध्य प्रदेश के छात्र जो इस योजना का लाभार्थी होंगे उन्हें  तथा उनके परिवार द्वारा सरकार की सहायता राशि नियमानुसार वापस करना अनिवार्य होगा।

 मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Mein Online Aavedn Prakiya) :

NOTE:The Aadhar ACT, 2016 – गलत या किसी और व्यक्ति का आधार नंबर प्रविष्ट / उपयोग या सत्यापन करना आधार एक्ट, 2016 के अध्याय 6 के अनुसार दंडनीय अपराध है| ऐसे अपराध के लिए आधार एक्ट, 2016 के अनुसार तीन साल की कैद या रूपये दस हज़ार दोनों दंड का प्रावधान है। गलत या किसी और व्यक्ति का आधार नंबर प्रविष्ट / उपयोग या सत्यापन करने पर आवेदन वगैर किसी सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश के छात्रवृत्ति पोर्टल के वेबसाइट पर जाना होगा। छात्रवृत्ति पोर्टल के लिंक पर करने के बाद जो पेज खुलेगा उसका फोटो देखिये नीचे :

  • इस पेज में दिए विकल्प अपडेट के अंतर्गत मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जो पेज खुलेगा चित्र देखिये नीचे :

application image

इस पेज पर दिए गए विकल्प एप्लीकेशन Application पर क्लिक करना होगा।

  • एप्लीकेशन भरने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें Register online 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गयी जानकारी भरने के साथ हीं अपने 12 वीं का मार्कशीट,आधार नंबर,परिवार का आय प्रमाण पत्र, मध्य प्रदेश का निवासी प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट (दस्तावेज़) अपलोड करना होगा।
  • आपको इसमें सभी जानकारी भरने के बाद  check form validation (चेक फॉर्म वेलिडेशन)  विकल्प पर क्लिक करना है। इस पेज की फोटो देखिये नीचे:

medhavi form pic

  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अपने फॉर्म का print out निकल कर सम्बंधित विद्यालय अथवा जिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिए हो वहां जमा करना होगा।
  • आपके द्वारा फॉर्म में लिखे मोबाइल नंबर एवं Email id पर user id तथा Password का मेसेज प्राप्त होगा।
  • इस user id और password की सहायता से आपको इस योजना के वेबसाइट पर जाकर log in विकल्प पर क्लिक करना है।
  • log in करने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें छात्रवृत्ति पोर्टल 
  • log in पर क्लिक करने के बाद user id और password लिखने के विकल्प के साथ एक फॉर्म खुल जायेगा. फोटो देखिये नीचे :

 

log in image

  • यदि आप अपना password भूल गए हैं log in पेज में हीं रिकवर पासवर्ड का विकल्प दिया है फोटो देखिये नीचे :

रिककवर password pic

  •  आपको  अपना password फिर से प्राप्त करने के लिए recover password विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आप अपने  एप्लीकेशन की status, फीस पेमेंट की स्तिथि, एवं इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एप्लीकेशन की स्थिति जानने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें Track Application Status

मध्य प्रदेश मेधावी छात्र योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए सूचनाओं का प्रयोग करें :

Directorate of Technical Education
4th Floor, Satpura Bhawan,Bhopal
Madhya Pradesh – 462004
Phone :  +91-755-2576751,
Email :   dtemp.bpl@mp.gov.in
Website: www.mptechedu.org
www.dtempcounselling.org

मध्य प्रदेश सरकार की अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

Leave a Reply