महाराष्ट्र सरकार- ऑनलाइन शिकायत वेब पोर्टल /मोबाइल ऐप/वाट्स ऐप नंबर Maharashtra sarkaar Online Complaint Web Portal/Whats App number

महाराष्ट्र सरकार-ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें, आपले सरकार- शिकायत दर्ज WhatsApp नंबर क्या है, महाराष्ट्र सरकार- दर्ज शिकायत की स्थिति कैसे जांचे,Online Complaint Web Portal/Whats App, Complaint Whats App number, ऑनलाइन शिकायत वेबपोर्टल

maharastra online complaint image

 

Table Of Content

महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन शिकायत वेब पोर्टल /मोबाइल ऐप/वाट्स ऐप नंबर।

Maharashtra Sarkaar- Online Complaint Web Portal/Whats App number

देश की सभी प्रदेश सरकारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में सुधार करने एवं सुशासन स्थापित करने हेतु ऑनलाइन वेब पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर के द्वारा जनसाधारण की समस्याओं को दर्ज करने तथा निवारण करने के लिए प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने प्रदेश की जनता के निजी समस्या तथा सरकारी विभागों से सम्बंधित समस्या के निवारण हेतु वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप तथा वाट्सऐप नम्बर का संचालन किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार- ऑनलाइन शिकायत योजना का उद्देश्य (Maharashtra Sarkar Online Shikayat Yojana ka Uddeshy):

  • प्रदेश में जनसाधाारण की समस्या का तुरंत निवारण करने की सुविधा प्रदान करना।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में सुशासन हेतु कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास करना है।
  • सरकारी विभागों से सम्बंधित कार्यो के लिए जनसाधारण को समस्या निवारण हेतु तीव्र सुविधा प्रदान करना।
  • राज्य के नागरिको को घर बैठे अपनी समस्या के निवारण का विकल्प प्रदान करना।
  • देश को डिजिटल इंडिया बनाने की दिशा में एक कदम आगे ले जाने का प्रयास करने में योगदान देना।

 किन विषयों से सम्बंधित शिकायत दर्ज नहीं करना है (Kin Vishyon se Sambandhit Shikayat Darj nahi karna Hai):

  • सूचना और अधिकार से संबधित शिकायत इस योजना के माध्यम से दर्ज नहीं करना है।
  • न्यायालय में चल रहे मामले से संबंधित।
  • धार्मिक विषयों से सम्बंधित शिकायत नहीं दर्ज करना है।
  • इन समस्यायों से सम्बंधित अपने सुझाव नहीं दर्ज करना है।

 शिकायत दर्ज करते समय ध्यान रखने योग्य बाते (Shikayat Darj karte samay dhyan rakhne yogy baate):

  • शिकायत का प्रकार एवं उससे सम्बंधित प्रशासनिक विभाग का चयन
  1. जिला स्तर पर समाधान किये जाने वाली समस्याएं : गाँव, तालुका एवं जिला कार्यालयों से सम्बंधित शिकायत दर्ज करते वक्त जिला स्तर का चयन करना आवश्यक है
  2. मंत्रालय स्तर पर समाधान किये जाने वाली समस्याएं : मंत्रालय से सम्बंधित विभाग का चयन करना आवश्यक है

जिला स्तर के अंतर्गत प्रशासन के प्रकार का चयन

  1. जिले के कलेक्टर द्वारा समाधान किये जाने वाली शिकायतों का विवरण निम्नलिखित है :
  2. जाली डाक्टर
  3. भू -राजस्व कानून अथवा भूमि से सम्बंधित
  4. राशन कार्ड , उचित मूल्य दूकान
  5. निवास प्रमाण पात्र, जाती प्रमाण पत्र
  6. मनरेगा रोज़गार के अंतर्गत मजदूरी अथवा रोज़गार से सम्बंधित
  7. रेत अथवा अन्य मामूली खनिज से सम्बंधित
  8. प्राकृतिक आपदा से सम्बंधित
  9. संजय गाँधी योजना, विधवा पेंशन, स्वतंत्रता संग्राम पेंशन से सम्बंधित
  10. परियोजना प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास – भूखंड / भूमि वितरण
  11. मनोरंजन टैक्स, विडियो, थिएटर लाइसेंस, हथियार / विस्फोटक लाइसेंस बनवाने से सम्बंधित
  12. कर्मचारी तबादला / निलंबन
  13. सभी तरह के सहकारी संस्थान, सामाजिक न्याय एवं ट्रांसपोर्ट
  14. अन्य इस प्रकार की समस्याएं

ग्राम पंचयत के अंतर्गत दर्ज किये जाने वाली शिकायत निम्न है :

  1. ग्राम पंचायत से सम्बंधित सभी योजनायें
  2. गाँव के विद्यालयों से सम्बंधित सभी समस्याएं
  3. जल, कुएं, सड़क, हैण्ड पंप, कृषि
  4. इंदिरा आवास योजना से सम्बंधित
  5. पिछड़े वर्ग हेतु कल्याणकारी योजना से सम्बंधित
  6. अन्य इस प्रकार की समस्याएं

पुलिस प्रशासन द्वारा समाधान किये जाने वाली शिकायत निम्नलिखित है :

  1. साइबर क्राइम
  2. महिला पर अत्याचार
  3. हत्या, दुर्घटना से सम्बंधित
  4. अनुसूचित जाती / अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित
  5. आर्थिक अपराध, सभी प्रकार की धोखा से सम्बंधित
  6. पासपोर्ट वेरिफिकेशन
  7. रैगिंग, होटल लिसेंस
  8. गायब व्यक्तियों,सभी प्रकार की चोरी से सम्बंधित
  9. पशु वध की रोकथाम से सम्बंधित
  10. धार्मिक और सांप्रदायिक दंगे
  11. अन्य इस प्रकार की समस्याएं

नगर निगम से सम्बंधित समस्याएं :

  1. पर्यावरण से सम्बंधित
  2. अग्निशमन दल से सम्बंधित
  3. पानी, बिजली, संपत्ति के टैक्स से सम्बंधित
  4. शादी, जन्म, मृत्यु के पंजीकरण से सम्बंधित
  5. कूड़े के प्रबंधन से सम्बंधित
  6. अन्य इसी प्रकार की समस्याएं

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (Shikayat Darj karne ki Prakriya):

  1.   महाराष्ट्र सरकार ऑनलाइन शिकायत योजना में अपनी समस्यायों के समाधान हेतु शिकायत दर्ज करने के लिए आपले सरकार शिकायत निवारण वेब पोर्टल पर क्लिक करिए। इस पेज का फोटो देखिये नीचे :

इमेज आपले SARKAAR

2. इस पेज के नीचे दिए विकल्प POST GRIEVANCE पर क्लिक करना है फिर जो पेज खुलेगा उसका फोटो देखिये नीचे:

लॉग इन

 

3. इस पेज में ऊपर दिए विकल्प CITIZEN LOGIN पर क्लिक करना है।

4. फिर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आई डी लिखने के बाद verify विकल्प पर क्लिक करना है।

5. इसके बाद आपके ईमेल आई डी पर OTP (one time password) का sms आएगा। इस otp को लिखने के बाद आपको नीचे दिए विकल्प verify पर फिर से क्लिक करना है।

6.  फिर शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इस फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भरने के बाद अपने शिकायत सम्बन्धी दस्तावेज़ यदि हो तो संलग्न करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करने पर आपकी शिकायत दर्ज हो जायेगी।

 अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन कैसे जांचे (Darj Shikayat ki sthiti kaise janche):

  1. दर्ज किये गए शिकायत की स्थिति जांचने के लिए शिकायत निवारण वेब पोर्टल के निचे दिए विकल्प track grievance पर क्लिक करना है।
  2. फिर अपना ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर लिखना है और verify विकल्प पर क्लिक करना है।इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर otp का मेसेज आयेगा। उसे लिख कर दिए गए विकल्प verify पर फिर से क्लिक करना है।
  3. उसके बाद जो पेज खुलेगा, उसमें दिए विकल्प में शिकायत दर्ज क्रमांक, जिला /गाँव /पंचायत या नगर निगम का नाम लिख कर submit विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आप अपने दर्ज की गयी शिकायत की स्थिति जाँच सकते हैं।

आप अपनी शिकायत महाराष्ट्र शिकायत निवारण मंत्रालय के whatsApp number – 9930997700

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

राज्य सरकार की अन्य योजनायें पढ़िए हिंदी में :

 

 

Leave a Reply