CSC ke liye online registration ki jankari सीएससी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी

csc online registration kaise kare,csc kya hai, csc ke labh, csc ke liye yogyata, csc panjikaran dstavez, eligibility to open csc, csc registration, kendriya yojana, govt scheme, pradhan mantri yojana, swarozgar yojana, jan sahayata kendra, jan sewa kendra, common service center application, gramin yojana,

CSC IMAGE

Table Of Content

CSC ke liye online registration ki jankari सीएससी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

की जानकारी

केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा जनता के हित एवं देश की प्रगति के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता को भी मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर देश भर में खोलने की योजना का शुरुआत किया गया है। इन केन्द्रों के माध्यम से गाँव के किसान, श्रमिक, विद्यार्थी एवं बेरोजगार लोग सरकारी योजनाओं में आवेदन करने , सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने , पेंशन की जानकारी एवं विभिन्न प्रकार की अन्य सेवाओं से सम्बंधित कार्य पूरा कर सकते हैं।

इस सेंटर से जहाँ साधारण जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने सुविधा मिलती है। वहीं पढ़े- लिखे बेरोजगार लोगों को इस सेंटर को स्थापित करके स्वरोजगार करने का अवसर भी मिलता है। कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए csc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से रजिस्टर करके लाइसेंस प्राप्त करना होता है। आइये जाने csc के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की विधि।

कॉमन सर्विस सेंटर क्या है (CSC Kya Hai):

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना है। केंद्र सरकार देश भर में 1.6 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। इन केन्द्रों को खोलने का मकसद ग्रामीण निवासियों तक सरकारी योजनाओं ,बैंकिंग, स्वास्थ,LIC, एजुकेशन आदि सेवाओं को पहुंचाना है। CSC कर्मचारी इन सभी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा फॉर्म भरने का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओ से सम्बंधित फॉर्म का वितरण भी ग्रामवासियों में करते हैं।

CSC के लाइसेंस के लिए योग्यता (Common Service Center ke license ke Liye yogyata):

  • आवेदक को 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए
  • कंप्यूटर ऑपरेट करना एवं इंग्लिश आना चाहिए

कॉमन सर्विस सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज़ (csc ke registration ke liye dstavez):

  • शिक्षा का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दुकान का एड्रेस प्रूफ
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड होना चाहिए

कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लाभ (CSC Kholne ke Labh):

  • CSC खोल कर कोई भी आसानी से 20-25 हजार रूपए महिना कमा सकता है।
  • इस केंद्र को खोलने के लिए सरकार द्वारा लाइसेंस मुफ्त दिया जाता है।
  • इस केंद्र का लाइसेंस होने पर कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जा सकता है।
  • CSC की सेवाओं के साथ -साथ दस्तावेजों की फोटोकॉपी, स्कैनिंग का भी काम किया जा सकता है।
  • इस सेंटर में बिजली का बिल,इन्टरनेट का बिल, ट्रेन, जहाज एवं बस का ऑनलाइन रिजर्वेशन भी करते है।
  • सरकार द्वारा CSC केन्द्रों को 300 से अधिक सेवाओं को प्रदान करने का लाइसेंस दिए जाने का प्रावधान किया जाना है।

CSC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Common service center ke Liye online Aavedan):

  • लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु csc के वेबसाइट  csc.gov.in पर क्लिक करिए। इस पेज का चित्र देखिये नीचे:

csc portal

  • इस पेज पर intersted to become a CSC विकल्प पर क्लिक करिए। पेज खुलेगा उसका चित्र नीचे देखिये :

  • इस पेज पर फॉर CSC registration विकल्प पर क्लिक करना है। फिर जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर लिखकर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना है। चित्र देखिये नीचे

)

  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) आयेगा OTP लिखने के बाद फॉर्म खुल कर आ जायेगा देखिये चित्र नीचे:

  • फॉर्म में मांगी गयी सूचना भरने के साथ दूकान के अन्दर और बाहर लगे बैनर के फोटो को पहले जियोटैग करिए  फिर फॉर्म में  दोनों फोटो को अपलोड करने के बाद SAVE विकल्प पर क्लिक करिए।  फोटो अपलोड करने के बाद आपको आपको एक नंबर दिया जाएगा देखिये फोटो नीचे :

  •    knowledgement नंबर की सहायता से आप अपने  csc  सेंटर के रजिस्ट्रेशन के स्थिति का पता कर सकते हैं।
  • csc रजिस्ट्रेशन की स्थिति जानने के लिए चेक स्टेटस पर क्लिक करिए। जो पेज खुलेगा उसका फोटो देखिये नीचे:

  • knowledgement नंबर (application number) , आधार नंबर और कैप्त्चा कोड लिखने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करके आप अपने csc रजिस्ट्रेशन का स्टेटस जान सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये For more information watch video below:

अन्य सरकारी योजनयें पढ़िए हिंदी में :

 

 

Leave a Reply