मुस्लिम लड़कियो के लिए शादी शगुन योजना’ की पूरी जानकारी हिंदी में  (Shadi Shagun Yojana For Muslim Girls)

shadi shagun yojana for muslim girls,shadi shagun yojana ka launch,shadi shagun yojana ki puri jankari hindi mein,

Image result for shadi shagun yojana pdf in hindi

Table Of Content

 मुस्लिम लड़कियो के लिए शादी शगुन योजना’ की पूरी जानकारी हिंदी में  (Shadi Shagun Yojana For Muslim Girls)

देश की केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़कियों के सुरक्षा, पोषण, शिक्षा आदि के लिये अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। हमारे देश के अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में मुस्लिम वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक है। अल्पसंख्यक वर्ग में खासतौर से मुस्लिम समाज में लडकियों में उच्च शिक्षा की स्तिथि निराशाजनक है।

इस के मद्देनज़र केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत कार्यरत संस्थान मौलाना आज़ाद शिक्षा फाउन्डेशन ने अल्पसंख्यक वर्ग खासतौर से मुस्लिम लड़कियों के उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार के समक्ष शादी शगुन योजना का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा पास होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 8 अगस्त 2017 में शादी शगुन योजना का प्रक्षेपण (लांच) किया था।

मौलाना आजाद एजुकेशन फाउन्डेशन (MAEF) शादी शगुन योजना की आधिकारिक वेबसाइट (ऑफिसियल वेबसाइट) के निर्माण पर काम कर रही है. जिसके द्वारा इस योजना के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा.

  • शादी शगुन योजना का उद्देश्य (Shadi Shagun Yojana Ka Uddeshy):

इस योजना के तहत जो मुस्लिम लड़कियां शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेंगी उनको मोदी सरकार द्वारा उनकी शादी में शगुन के रूप में रूपए 51,000 दिया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य मुस्लिम समाज के अभिभावकों को लड़कियों के उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

  • शादी शगुन योजना हेतु पात्रता (shadi shagun yojana hetu patrta):

  1. इस योजना का लाभ उन्हीं मुस्लिम लड़कीयों को मिलेगा जिन्होंने स्कूली स्तर पर मिलने वाली बेगम हजरत महल राष्ट्रिय छात्रवृत्ति हासिल की होगी। तथा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी होगी।
  2. इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की का मुस्लिम होना अनिवार्य है।
  3. मुस्लिम लड़की अपनी स्नातक की पढाई शादी से पहले किसी मान्याता प्राप्त कालेज से पूरी कर चुकी हो।
  4. मुस्लिम लड़की का भारत की नागरिक होना अनिवार्य है।
  • शादी शगुन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया (Shadi Shagun Yojana Mein Aavedn Ki Prakriya)

शादी शगुन योजना के आवेदन सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए ‘मौलाना आजाद शिक्षा फाउन्डेशन’ इस योजना का वेब पोर्टल बनाने का कार्य कर रही है। संभव है की इस योजना हेतु आवेदन ऑनलाईन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

हालांकि अभी तक ये तय नही किया गया है कि इस योजना के लिए आवेदन आफलाईन या आँनलाईन करना होगा। इस योजना का क्रियान्वयन होने के पश्चात हीं आवेदन की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

शादी शगुन योजना की जानकारी आप अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, गवर्नमेंट आफ इंडिया की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। वेब पोर्टल की की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

 मौलाना आजाद एजुकेशन फाउन्डेशन

अल्पसंख्यक के हित में प्रधानमंत्री की अन्य योजनाओं की जानकारी पढ़े हिंदी में:

 

 

 

 

Leave a Reply