छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना -2019 Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana-2019

Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana ke liye Document, छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना -2019, Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana-2019, kisan karz Mafi Yojana-2019, Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana ke Niyam Evam Sharten

Table Of Content

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना -2019 Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana-2019

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कार्यभार संभालते हीं किसान कर्ज माफ़ी के वादे को अमली जामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा सहकारिता विभाग वित्त संयोजक , राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि उनके अधीन कार्यरत बैंकों द्वारा प्रदेश के किसानो को 30 नवम्बर 2018 तक बाँटे गए कर्ज की बकाया राशि की स्तिथि का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाए। ताकि कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया को लागू हो सके।

दरअसल कांग्रस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी के अतिरिक्त किसानों से धान खरीदी का समर्थन मूल्य रूपए 2500 प्रति क्विंटल कर दिए जाने का वादा किया था। जिसकी पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 16 लाख 65 हज़ार से ज्यादा किसानो के कुल रूपए 6100 करोड़ का कर्ज है।

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना के नियम एवं शर्तें Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana ke Niyam Evam Sharten

  • छत्तीसगढ़ के किसानो का अधिकतम रूपए 2 लाख तक का आपातकालीन किसान फसल ऋण माफ़ कर दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
  • योजना के तहत किसानो द्वारा 30 नवम्बर 2018 तक लिए गए आपातकालीन फसल ऋण को माफ़ किया जाएगा।
  • कृषि उपकरण, खाध एवं बीज आदि के लिए लिया गया ऋण नहीं माफ़ किया जाएगा।
  • प्रदेश के किसानो का सहकारी बैंक एवं ग्रामीण विकास बैंक से लिया गया कर्ज पूर्णतया माफ़ कर दिए जाएगा।
  • इसके पश्चात किसानों द्वारा वाणिज्यिक बैंक से लिए गए कर्ज की योजना के नियम के आधार पर पात्रता जाँच की जायेगी एवं पात्र किसानों की कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
  • यदि राज्य के किसानों द्वारा एक से अधिक बैंक से कर्ज लिया गया होगा, तो ऐसी दशा में सहकारी बैंक से लिया गया कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • कर्ज माफ़ी के अतिरिक्त किसानो को धान की खरीदी का भुगतान रूपए 2500 प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा।
  • योजना के लागू होने से प्रदेश के लगभग 16 लाख 65 हज़ार किसानों को लाभ पहुँचने की आशा है।


छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए दस्तावेज़ Chhattisgarh kisan karz Mafi Yojana ke liye Document

  • निवास प्रमाण पत्र
  • फसल ऋण से सम्बंधित दस्तावेज़
  • ऋण खाता का बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  •  

नोट : 

छत्तीसगढ़ किसान आपातकालीन फसल कर्ज माफ़ी के फाइल पर मुख्यमंत्री द्वारा अभी केवल हस्ताक्षर किया गया है। अभी इस योजना की प्रक्रिया कार्यरूप में परिणित होने में वक्त लगेगा। योजना के लागू होने पर आवेदन एवं पात्रता सूचि आदि की जानकारी अपडेट की जायेगी।

योजना की अधिक जानकारी यूट्यूब विडियो में देखिये  For more information watch YouTube video.

अन्य योजनाये पढ़िए हिंदी में :

एसबीआई बचत खाता- न्यूनतम बैलेंस जुर्माना के नियम

राजस्थान किसान फसल कर्ज माफ़ी योजना-2019

मछली पालन की रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS)

 

Leave a Reply